Google Pixel 11 सीरीज के प्रो मॉडल को कंपनी ने आफिशियली टीज कर दिया है। टीजर में फोन का डिजाइन रिवील हुआ है। इस फोन को अगले महीने आयोजित होने वाले Made By Google 2026 इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। गूगल का यह इवेंट 12 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। गूगल पिक्सल 11 सीरीज में कंपनी चार मॉडल Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold पेश करने वाली है। हाल ही में इन मॉड्ल्स की कीमत लीक हुई है।
ऑफिशियल वीडियो हुआ रिलीज
Google ने अपने आधिकारिक YouTube चैनल से इस फोन का टीजर वीडियो जारी किया है। यूट्यूब पर शेयर किए गए इस 31 सेकेंड के वीडियो में पिक्सल 11 प्रो के बैक पैनल का डिजाइन रिवील किया गया है। इस फोन में कैमरा मॉड्यूल के साथ Pixel Glow डिजाइन देखा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने वीडियो में अपनी सर्विसेज जैसे कि जेमिनी, जीमेल, गूगल मैप्स, गूगल सर्च, कैलेंडर और डॉक्स का भी जिक्र किया है।
गूगल पिक्सल 11 सीरीज के इस पिक्सल ग्लो फीचर के बारे में मई में जानकारी सामने आई थी, जिसमें फोन का CAD रेंडर लीक हुआ था। लीक रेंडर में फोन के बैक पैनल में गूगल पिक्सल ग्लो फीचर को देखा जा सकता था। यह ग्लो फीचर नथिंग के फोन में मिलने वाले Glyph की तरह है, जिसमें जरूरी नोटिफिकेशन दिखते हैं।
मिलेंगे ये फीचर्स?
Google Pixel 11 Pro के संभावित फीचर्स की बात करें तो यह सीरीज नए Tensor G6 चिपसेट पर काम करेगी। यह चिपसेट 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। गूगल की यह सीरीज AI फीचर्स से लैस होगी, जिसकी वजह से यह चिप तेजी से इमेज और वीडियो प्रोसेस कर पाएगा। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है।
वहीं, Google Pixel 11 Pro में बेहतर रैम और एक्स्ट्रा टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। यह फोन 6.1 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसके अलावा Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच का OLED पैनल और बड़ी बैटरी दी जा सकती है। फोल्डेबल फोन की बात करें तो इसमें कंपनी 5000mAh की बैटरी देगी।
यह भी पढ़ें - 16GB रैम के साथ लॉन्च होगा Redmi K100 Pro? गीकबेंच लिस्टिंग में कई फीचर्स आए सामने