1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 9 Pro का इंतजार खत्म, भारत में इस दिन शुरू होगी प्री-बुकिंग

Google Pixel 9 Pro का इंतजार खत्म, भारत में इस दिन शुरू होगी प्री-बुकिंग

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Oct 14, 2024 05:48 pm IST,  Updated : Oct 14, 2024 05:57 pm IST

Google Pixel 9 Pro की प्री-बुकिंग भारत में जल्द शुरू होने वाली है। अगस्त में लॉन्च हुए इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज के अन्य फोन पहले से ही मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Google Pixel 9 Pro- India TV Hindi
Google Pixel 9 Pro Image Source : FILE

Google Pixel 9 Pro का भारत में इंतजार खत्म हो गया है। गूगल के इस प्रीमियम स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग इस सप्ताह शुरू होने वाली है। गूगल ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को अगस्त में ग्लोबली लॉन्च किया था। इस सीरीज में चार स्मार्टफोन - Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold पेश किए गए थे। इस सीरीज के प्रो मॉडल के अलावा अन्य सभी को भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। हालांकि, कंपनी ने करीब दो महीने के बाद अपने इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू करने का फैसला किया है।

इस दिन से करें प्री-ऑर्डर

Google के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट किया गया है। इस फोन को 17 अक्टूबर से प्री-बुक किया जा सकेगा। फोन को भारत में केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट 16GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत 1,09,999 रुपये है। इस फोन को 5 कलर ऑप्शन- Hazel, Porcelain, Rose Quartz और Obsidian में खरीदा जा सकता है।

Google Pixel 9 Pro
Image Source : FLIPKARTGoogle Pixel 9 Pro

Google Pixel 9 Pro के फीचर्स

गूगल के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.3 इंच के 1.5K Super Actua OLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स तक की है। इसमें गूगल ने Tensor G4 प्रोसेसर और Titan M2 सिक्योरिटी चिप दिया है।

Pixel 9 Pro में Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। फोन 4,700mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें  45W वायर्ड और फास्ट वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है। गूगल का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से इसमें डस्ट और वाटर का प्रोटेक्शन मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 5.3, NFC, Wi-Fi6, GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 48MP का अल्ट्रा वाइड और 48MP का ही पेरीस्कोप कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 42MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - DoT की तगड़ी प्लानिंग, फर्जी कॉल्स का चुटकिंयों में लग जाएगा पता, जल्द आ रहा नया सिस्टम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक