Google Pixel डिवाइस के लिए Android 17 का पहला पब्लिक बीटा जारी कर दिया गया है। इस नए अपडेट में यूजर्स और डेवलपर्स को अपकमिंग मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का पहला वर्जन मिलेगा। गूगल ने अपने अपकमिंग Andorid 17 में बेहतर प्राइवेसी फीचर दिया है। इसमें एडवांस प्रोटेक्शन फीचर के साथ-साथ कई और अपग्रेड्स मिलेंगे। नए ऑपरेटिंग सिस्टम की परफॉर्मेंस को भी इंप्रूव करने का दावा किया है। हमने भी Android 17 के पहले बीटा वर्जन को यूज किया है। आइए, जानते हैं Andorid 16 के मुकाबले इसमें क्या अपग्रेड मिलने वाला है...
Google Pixel यूजर्स के लिए इस पब्लिक बीटा वर्जन को जारी किया गया है। अगर, आपने पहले से ही Android Beta के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और Android 16 QPR 3 वर्जन यूज कर रहे हैं, तो ही आपके फोन के लिए Android 17 का पहला बीटा वर्जन उपलब्ध होगा।

Android 17 Beta 1 अपडेट की साइज 800Mb से ज्यादा है, जिसे डाउनलोड होने में समय लग सकता है। अगर, आप मोबाइल डेटा के जरिए इसे डाउनलोड करेंगे तो ज्यादा समय लग सकता है। हालांकि, 5G यूजर्स को इसे डाउनलोड करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आप WiFi से फोन को कनेक्ट करने के बाद इस अपडेट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल होने के बाद फोन रिस्टार्ट करें और नए Android 17 को यूज कर सकते हैं। गूगल ने इसका नाम Cinamon Bun रखा है।
गूगल ने Andriod डिवाइस की प्राइवेसी बेहतर करने के लिए Advance Protection फीचर जोड़ा है। यह फीचर आपके मोबाइल डिवाइस की सिक्योरिटी को एडवांस कर देगा। डिवाइस सेफ्टी, ऐप्स, नेटवर्क, वेब, फोन, गूगल मैसेज आदि को ज्यादा सिक्योर बना दिया जाएगा। डिवाइस चोरी होने या खो जाने पर इसका डेटा किसी के हाथ नहीं लगेगा। जैसे ही आपका डिवाइस ऑफलाइन होगा यानी स्वीच ऑफ होगा यह लॉक हो जाएगा। साथ ही, गलत पासवर्ड डालने पर भी डिवाइस ऑटोमैटिकली लॉक हो जाएगा।
इसमें डिवाइस की सेफ्टी के लिए एडवांस परमिशन मैनेजर मिलेगा, जो बताएगा कि कौन सा ऐप आपके लोकेशन, कैमरा, माइक्रोफोन आदि को कब-कब एक्सेस किया है। आप इसमें जाकर ऐप्स की परमिशन को मैनेज कर पाएंगे, ताकि भविष्य में साइबर फ्रॉड से बचा जा सके। इसमें आप जिन ऐप्स के लिए जरूरी परमिशन देंगे, वो ही परमिशन ऑन रहेगा। इसके अलावा ऐप्स को अन्य कोई परमिशन नहीं मिलेगा। यह फीचर स्पाई ऐप के जरिए डिवाइस को मॉनिटर करने वाली परेशानी को खत्म कर देगा।
Android 17 के नए Beta 1 वर्जन में स्टैंडर्ड वर्सेटाइल वीडियो कॉलिंग फीचर मिलेगा, जो वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड ऑडियो को रिस्ट्रिक्ट कर देगा। साथ ही, ऑडियो फोकस रिक्वेस्ट भी किया जा सकता है। हालांकि, यह फीचर खास तौर पर बिजनेस मीटिंग आदि में यूजर्स के काम आने वाला है। वो वीडियो कॉल में डिस्टर्बेंस को खत्म कर सकते हैं।
नए Android 17 अपडेट में यूजर्स को स्मूद एनिमेशन मिलेगा। साथ ही, क्विक सेटिंग्स और नोटिफिकेशन टैब में भी बदलाव किया गया है। इस नए अपडेट को Google Pixel 6 से लेकर Google Pixel 10 तक के डिवाइस में डाउनलोड किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - साइबर क्राइम इकोसिस्टम ध्वस्त करने की तैयारी, KYC के लिए बायोमैट्रिक, रोमिंग के लिए पासपोर्ट होगा अनिवार्य
संपादक की पसंद