1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel के नए अपडेट ने बढ़ाई परेशानी, फोन की बैटरी जल्दी हो रही खत्म, लाखों यूजर्स प्रभावित

Google Pixel के नए अपडेट ने बढ़ाई परेशानी, फोन की बैटरी जल्दी हो रही खत्म, लाखों यूजर्स प्रभावित

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 22, 2026 03:32 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 03:32 pm IST

Google Pixel यूजर्स ने दावा किया है कि नए अपडेट के बाद फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो रही है। लाखों यूजर्स इसकी वजह से परेशान हैं। हालांकि, गूगल ने जल्द इसे फिक्स करने का वादा किया है।

Google Pixel- India TV Hindi
गूगल पिक्सल Image Source : INDIA TV

Google Pixel यूजर्स को बैटरी जल्द खत्म होने वाली परेशानी हो रही है। गूगल ने अपने Pixel 6, Pixel 7, Pixel 8, Pixel 9 और Pixel 10 यूजर्स के लिए हाल ही में नया अपडेट रिलीज किया है। यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बताया कि नए अपडेट के बाद फोन की बैटरी तेजी से डिस्चार्ज हो रही है। यूजर्स ने कंपनी के सपोर्ट फोरम पर भी इस दिक्कत के बारे में बताया है। यह दिक्कत सभी पिक्सल यूजर्स को हो रही है।

बैटरी डिस्चार्ज होने की दिक्कत

गूगल ने यूजर्स द्वारा रिपोर्ट करने के बाद इस दिक्कत को दूर करने का वादा किया है। जल्द ही, इसके लिए नया अपडेट रिलीज किया जाएगा। इस दिक्कत की वजह से लाखों गूगल पिक्सल यूजर्स को दिक्कत आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2026 के अपडेट के बाद बैटरी ड्रेन होने वाली दिक्कत शुरू हुई है। यूजर्स को उम्मीद है कि अगले अपडेट में यह दिक्कत दूर होगी।

Google Pixel की बैटरी जल्द खत्म होने वाले पोस्ट पर 600 से ज्यादा यूजर्स ने कमेंटकिया है। कई यूजर्स ने बताया कि अप्रैल के अपडेट के रिलीज हुए महज 10 दिन हुए हैं और उन्हें बैटरी ड्रेन होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स ने बताया कि ऐसा CPU के डीप डोज मोड में नहीं जाने की वजह से हो रहा है। नए अपडेट के बाद फोन का सीपीयू हमेशा काम करता है, जिसकी वजह से बैकग्राउंड में बैटरी ड्रेन होती है। स्क्रीन ऑफ होने के बाद भी फोन बैकग्राउंड एक्टिविटी करता है।

5 से 6 घंटे कम हुआ बैटरी लाइफ

एक यूजर ने तो दावा किया है कि एयरप्लेन मोड ऑन होने के बाद भी फोन की बैटरी लाइफ में 5 से 6 घंटे का अंतर आया है, जो कि चौंकाने वाला है। यूजर्स का दावा है कि एयरप्लेन मोड में फोन को आइसोलेट करने के बाद भी बैकग्राउंड में कोई न कोई हार्डवेयर काम करता रहता है, जिसकी वजह से बैटरी की खपत हो रही है। गूगल ने यूजर्स की इस दिक्कत को दूर करने का वादा किया है। साथ ही, प्रभावित यूजर्स को बग रिपोर्ट करने की सलाह दी है, ताकि इसका सॉल्यूशन जल्द निकाला जा सके।

यह भी पढ़ें - 27 अप्रैल को Vivo लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला धांसू फोन, जानें क्या हैं खास फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक