1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 27 अप्रैल को Vivo लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला धांसू फोन, जानें क्या हैं खास फीचर्स

27 अप्रैल को Vivo लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला धांसू फोन, जानें क्या हैं खास फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 22, 2026 02:47 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 02:47 pm IST

Vivo Y600 Pro की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। वीवो का यह 10,200mAh बैटरी वाला पहला फोन होगा। फोन के कई फीचर्स भी कंफर्म हुए हैं।

Vivo Y600 Pro- India TV Hindi
वीवो वाई 600 प्रो Image Source : VIVO

Vivo ने अपने 10,200mAh बैटरी वाले फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। चीनी कंपनी का यह तगड़ा फोन 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन के कई फीचर्स भी कंफर्म किए हैं। यह फोन Vivo Y600 Pro के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो बड़ी बैटरी के साथ-साथ इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलेगा। यही नहीं, यह फोन प्रो ग्रेड डिस्प्ले और कैमरे के साथ भी आएगा।

10,200mAh बैटरी वाला फोन

Vivo Y600 Pro को कंपनी घरेलू मार्केट यानी चीन में लॉन्च कर रही है। बाद में इस फोन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। वीवो चीन के वाइस प्रेसिडेंट हुआंग ताओ ने फोन के मुख्य फीचर्स की भी डिटेल रिवील की है। यह कंपनी का पहला फोन होगा जो 10,200mAh बैटरी के साथ आएगा। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया जाएगा।

वीवो के इस फोन के बारे में कंपनी ने जो जानकारी शेयर की है उसके मुताबिक, यह 60 डिग्री तापमान पर भी बेहतर काम करेगा। इसमें कंपनी ने सेमी सॉलिड बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। पावर मैनेजमेंट के लिए इस फोन में AI चिप ऑप्टिमाइजेशन मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 80 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलता है।

Vivo y600 pro
Image Source : VIVOवीवो वाई 600 प्रो

Vivo Y600 Pro में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। ड्यूरेबिलिटी के लिए इस फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने फोन के प्रोसेसर और कैमरे के बारे में डिटेल्स शेयर नहीं की है। फोन के बैक में सर्कुलर रिंग डिजाइन वाला कैमरा मिलेगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।

मिलेंगे ये फीचर्स?

वीवो के इस फोन के बारे में जो लीक रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक, यह फोन 6.83 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K होगा और यह फोन MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट पर काम करेगा। फोन में 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज मिल सकता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 50MP का मेन और एक बोकेह कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Realme के बाद Vivo भी लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी वाला फोन, कंपनी ने किया कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक