1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत में इस दिन लॉन्च होगी Honor 200 5G सीरीज, मिलेंगे लेटेस्ट AI फीचर्स

भारत में इस दिन लॉन्च होगी Honor 200 5G सीरीज, मिलेंगे लेटेस्ट AI फीचर्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 05, 2024 04:26 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 04:26 pm IST

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ऑनर जल्द ही भारतीय बाजार में Honor 200 5G Series को लॉन्च करने वाली है। ऑनर ने इस सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। अपकमिंग सीरीज के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दिया है।

Honor 200 5G Series, Honor 200 5G, Honor 200 Pro 5G, Honor 200 5G launch date- India TV Hindi
ऑनर के अपकमिंग सीरीज में एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। Image Source : फाइल फोटो

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ऑनर भारत में एक नई स्मार्टफोन सरीजी पेश करने जा रही है। ऑनर की अपकमिंग सीरीज Honor 200 5G होगी। कंपनी ने भारत में इसको पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। ऑनर भारत में इस सीरीज को दो स्मार्टफोन के साथ पेश करेगा। अगर आप एक नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जल्द ही आपके पास एक नया ऑप्शन आने वाला है। 

आपको बता दें कि ऑनर ने Honor 200 5G सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी इसे भारत में 18 जुलाई 2024 को पेश करेगी। बता दें कि इसमें ऑनर Honor 200 5G और Honor 200 Pro 5G को बाजार में उतारेगी। ऑनर की यह नई सीरीज दमदार AI फीचर्स के साथ आएगी। 

Honor 200 5G सीरीज की संभावित फीचर्स

Honor ने  Honor 200 5G सीरीज के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। यह सीरीज 18 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी। लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम आप कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे। ऑनर इस सीरीज को मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। अगर इसकी कीमत की बात करें तो फिलहाल अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन कंपनी इसे 35 हजार रुपये से 40 हजार रुपये के बीच में लॉन्च कर सकती है। 

Honor 200 5G Series के संभावित फीचर्स

  1. Honor 200 5G में आपको 6.7 इंच की क्वाड रेजोल्यूशन वाली कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकती है। 
  2. सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। दोनों ही फोन्स में आपको 4000 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी। 
  3. ऑनर सीरीज के दोनों ही फोन्स को कई सारे कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है। 
  4. सीरीज के दोनों ही फोन्स में OIS फीचर्स के साथ 50+50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। 
  5. आपको बता दें कि Honor 200 5G के फ्रंट में आपको सिंगल सेल्फी कैमरा मिलेगा जबकि Honor 200 Pro 5G में आपको फ्रंट में डुअल कैमरा मिलेगा। 
  6. सीरीज के दोनों ही फोन्स में 5200mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। 
  7. सीरीज के दोनों ही फोन्स में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट का सपोर्ट देखने को मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- BSNL यूजर्स के लिए अच्छी खबर, 10 हजार 4G टॉवर हुए इंस्टाल, जल्द मिलेगी हाई इंटरनेट स्पीड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक