1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. गर्मी नहीं बढ़ा पाएगी आपके फोन का तापमान, फॉलो किए ये 7 टिप्स तो दूर हो जाएगी बड़ी टेंशन

गर्मी नहीं बढ़ा पाएगी आपके फोन का तापमान, फॉलो किए ये 7 टिप्स तो दूर हो जाएगी बड़ी टेंशन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 19, 2024 09:58 am IST,  Updated : Jun 19, 2024 09:58 am IST

गर्मी के दिनों में स्मार्टफोन में ओवरहीटिंग की समस्या कई गुना बढ़ जाती है। स्मार्टफोन ओवरहीटिंग के कई कारण हो सकते हैं लेकिन कई बार हमारी गलतियों की वजह से भी यह काफी तेजी से गर्म होने लगता है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो करके आप स्मार्टफोन की ओवरहीटिंग को दूर सकते हैं।

cool down smartphone, cooling smartphones, heat impact on phones, phone overheating, cooling tips fo- India TV Hindi
कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके आप अपने स्मार्टफोन को ओवरहीट होने से बचा सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

Tips for Preventing Phone Overheating: उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी बढ़ने की वजह से सिर्फ मनुष्यों को ही समस्या नहीं होती बल्कि इससे स्मार्टफोन पर भी बड़ा असर पड़ता है। गर्मी के दिनों में स्मार्टफोन में ओवरहीटिंग की एक कॉमन समस्या देखने को मिलती है। यह समस्या उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक हो जाती है जो घर से दूर जाकर कहीं बाहर काम करते हैं। 

गर्मी के दिनों में तापमान बढ़ने की वजह से कई बार ओवरहीटिंग की समस्या इतनी बढ़ जाती है कि स्मार्टफोन काम करना ही बंद कर देते हैं। ओवर हीटिंग की वजह से फोन की परफॉर्मेंस तो डाउन होती ही है साथ में इसकी बैटरी की चार्जिंग क्षमता भी प्रभावित होती है। अगर आप भी गर्मी की वजह से स्मार्टफोन में ओवर हीटिंग की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप आसानी से इससे छुटकारा पा सकते हैं। 

  1. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप इस गर्मी में भी अपने फोन को ठंडा-ठंडा, कूल-कूल रख सकते हैं। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं तो अपने फोन की परफॉर्मेंस को भी बढ़ा सकते हैं। 
  2. कई जगहों पर पारा 45 डिग्री से 50 डिग्री के बीच चल रहा है। भीषण गर्मी में अपने फोन को ठंडा रखना चाहते हैं तो फोन को डायरेक्ट सन लाइट में इस्तेमाल न करें। जरूरत न होने पर फोन को पॉकेट पर ही रखें। 
  3. कई लोग अपने गाड़ी पर ही छोड़कर चले जाते हैं। पार्किंग में लगातार धूप होने की वजह से गाड़ी काफी गर्म हो जाती है और उसकी गर्माहट से फोन भी ओवर हीट हो जाता है। इससे आपका फोन डैमेज हो सकता है। 
  4. सामान्य दिनों में भी लगातार डेटा ऑन रहने की वजह से फोन गर्म हो जाता है। अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं और कोई जरूरी काम नहीं है तो अपने फो का डेटा ऑफ कर दें। डेटा ऑफ होने की वजह से स्मार्टफोन का तापमान अधिक नहीं बढ़ेगा। 
  5. गर्मी के दिनों में चार्जिंग के समय ओवरहीटिंग की समस्या सबसे ज्यादा होती है। आपको बता दें कि हमारे स्मार्टफोन में लगे कवर की वजह से भी फोन का तापमान काफी तेजी से बढ़ता है। कवर लगे होने की वजह से हीट बाहर नहीं निकल पाती जिसकी वजह से फोन तेजी से गर्म होता है। इस मौसम में स्मार्टफोन के कवर को हटाकर हीटिंग को मैनेज कर सकते हैं। 
  6. कई बार देखा गया है कि कुछ लोग गर्मी में भी लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या फिर म्यूजिक सुनने का काम करते रहते हैं। लगातार वर्किंग कंडीशन में रहने की वजह से भी फोन ओवरहीट करने लगता है। आपको गर्मी के दिनों में स्मार्टफोन को थोड़ा रेस्ट देना चाहिए। 
  7. कुछ लोगों स्मार्टफोन को चार्जिंग पर भी लगातार इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यह आदत ओवरहीटिंग को बढ़ाने के साथ साथ आपके फोन की बैटरी को भी डेड कर सकती है। इसलिए कभी भी फोन को चार्जिंग पर लगातार इस्तेमाल न करें। 

यह भी पढ़ें- CMF Phone 1 इस दिन भारत में होगा लॉन्च, स्मार्टफोन के साथ ईयरबड्स और वॉच की भी होगी एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक