Aadhaar App: आधार ऐप के आने के बाद से आधार डिटेल्स को अपडेट करना आसान हो गया है। इसकी मदद से यूजर्स अब आधार सेंटर जाए बिना अपना मोबाइल नंबर और एड्रेस ऑनलाइन ही अपडेट कर सकते हैं। ये समय बचाता है और पेपरवर्क को कम से कम करता है। ये जटिल भी नहीं है और केवल एक स्मार्टफोन की मदद से ये काम किया जा सकता है। इसके जरिए यूजर्स कहीं से भी अपडेट कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें फिजिकल आधार सेंटर विजिट करने की जरूरत नहीं है।
UIDAI ने ऑनलाइन आधार अपडेट करने की सुविधा दी है ताकि ये काम सभी के लिए आसान हो जाएं और पहचान का मैनेजमेंट भी सरल हो जाए। ये उन स्थानों के लिए खासतौर पर उपयोगी है जहां दूर-दूर सेंटर्स होते हैं और लोगों के लिए आसानी से वहां जाना संभव नही होता है।
यहां जानिए आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने का स्टेप-बाई-स्टेप तरीका
स्टेप 1: आधार ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है
स्टेप 2: अपने फोन पर आधार ऐप पर क्लिक करें
स्टेप 3: इसमें अपडेट मोबाइल नंबर पर क्विक करें
स्टेप 4: अपना नया मोबाइल नंबर यहां डालें
स्टेप 5: नए नंबर पर एक ओटीपी आएगा
स्टेप 6: इस ओटीपी को ऐप में डालें
स्टेप 7: आगे जाकर फेस रिकॉग्निशन प्रोसेस पूरा करें
स्टेप 8: अपडेट के लिए रिक्वेस्ट सबमिट करें
स्टेप 9: UIDAI के वैरिफिकेशन और कन्फर्मेशन का इंतजार करें
Step 10: कुछ समय बाद ऐप के भीतर स्टेटस अपडेट करें
Step 11: इस पूरे प्रोसेस के दौरान आपके फोन में स्थिर कनेक्शन होना चाहिए-ये सुनिश्चित करें
आधार में एड्रेस अपडेट करने का स्टेप-बाई-स्टेप तरीका
स्टेप 1: अपने फोन में आधार ऐप पर टैप करें
स्टेप 2: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार नंबर के जरिए लॉगिन करें
स्टेप 3: MPIN या बायोमीट्रिक या फेस रिकॉग्निशन को ऑथेंटिकेट करें
स्टेप 4: ऐप में सर्विसेज पर क्लिक करें
स्टेप 5: यहां ऐड्रेस अपडेट पर क्लिक करें
स्टेप 6: फैमिली आधार या जिस डॉक्यूमेंट के बेस पर अपडेट करना है उस तरीके का चुनाव करें
स्टेप 7: जरूरी एड्रेस प्रूफ को सही से जांच लें
स्टेप 8: न्यू एड्रेस कॉलम में नया एड्रेस टाइप करें
स्टेप 9: जानकारी को जांच लें और सबमिट कर दें
स्टेप 10: 75 रुपये की इसकी फीस को चुकाएं
स्टेप 11: रिक्वेस्ट वेरिफाई करने के लिए भेज दें
स्टेप 12: UIDAI की मंजूरी का इंतजार करें
स्टेप 13: जब तक अपडेट पूरा ना हो जाए एप्लीकेशन स्टेटस को मॉनिटर करते रहें
स्टेप 14: अगर आगे के लिए वेरिफिकेशन जरूरी होता है तो इसके लिए डॉक्यूमेंट तैयार रखें
ये भी पढ़ें