1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Honor ने पेश किया अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन, Galaxy Z Fold 5 की बढ़ेंगी मुश्किलें

Honor ने पेश किया अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन, Galaxy Z Fold 5 की बढ़ेंगी मुश्किलें

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 02, 2023 01:29 pm IST,  Updated : Sep 02, 2023 01:29 pm IST

Honor Magic V2 फोल्डेबल स्मार्टफोन की सबसे खास बात यह है कि मार्केट में अभी तक जितने भी फोल्डेबल स्मार्टफोन मौजूद हैं उनमें से यह सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।

Honor,Tech news, IFA 2023, IFA 2023 updates, V Purse,honor v purse,Honor Magic V Purse- India TV Hindi
ऑनर ने अपने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में ग्राहकों को शानदार फीचर्स दिए हैं। Image Source : फाइल फोटो

यूरोप के सबसे बड़े टेक शो IFA 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस इवेंट में कई बड़े इलेक्ट्रॉनिक और होम अप्लायंसेज प्रोडक्ट से पर्दा हटेगा। दुनिया भर के टेक एक्सपर्ट की इस इवेंट में निगाहें जमी हुई हैं। IFA 2023 का आयोजन जर्मनी के बर्लिन में किया गया है। इवेंट के पहले दिन टेक दिग्गज ऑनर ने अपना Honor Magic V2 फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किया। ऑनर ने अपने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में जबरदस्त फीचर्स दिए हैं।

Honor Magic V2  फोल्डेबल स्मार्टफोन की सबसे खास बात यह है कि मार्केट में अभी तक जितने भी फोल्डेबल स्मार्टफोन मौजूद हैं उनमें से यह सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। ऑनर के इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर  Galaxy Z Fold 5 से होने वाली है। Galaxy Z Fold 5 को सैमसंग ने जुलाई के आखिरी सप्ताह में लॉन्च किया था।

Honor Magic V2 को कंपनी कब सेल के लिए उपलब्ध कराएगी इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि माना जा रहा है कि यह प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन 2024 की पहली तिमाही में यूरोप में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ऑनर की तरफ से इसकी कीमत को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। आइए आपको बताते हैं कि Honor Magic V2 में मिलने वाले फीचर्स के बारे में...

Honor Magic V2 के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Honor Magic V2 में ग्राहकों को 7.92 इंच की QHD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल सकती है।
  2. इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की डिस्प्ले में OLED पैनल होगा जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट  के साथ आएगा।
  3.  Honor Magic V2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें यूजर्स को 40X जूम का सपोर्ट मिलेगा।
  4. इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का मेन लेंस, दूसरा लेंस 50MP होगा। इसका तीसरा लेंस 20MP का होगा। 
  5. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  6. Honor Magic V2 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 
  7. इसमें ग्राहकों को 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज दी जा सकती है।
  8. इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 66 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

यह भी पढ़ें- iPhone 15 का खत्म हुआ इंतजार, 10 दिन बाद एप्पल करेगा लॉन्च, जानें इस बार क्या होगा खास?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक