1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. IFA 2025 में Motorola ने दिखाया दम, लॉन्च किए तीन तगड़े फोन, मिलेगी 7000mAh बैटरी

IFA 2025 में Motorola ने दिखाया दम, लॉन्च किए तीन तगड़े फोन, मिलेगी 7000mAh बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 06, 2025 01:46 pm IST,  Updated : Sep 06, 2025 01:46 pm IST

IFA 2025: मोटोरोला ने इनोवेशन फॉर ऑल इवेंट में अपने तीन दमदार फोन पेश किए हैं। मोटोरोला के ये फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आते हैं।

Motorola Edge 60 Neo- India TV Hindi
मोटोरोला एज 60 नियो Image Source : MOTOROLA

IFA 2025: जर्मनी के बर्लिन शहर में आयोजि IFA (इनोवेशन फॉर ऑल) 2025 में Motorola ने अपने तीन तगड़े फोन पेश किए हैं। कंपनी ने Motorola Edge 60 Neo, Moto G06 और Moto G06 Power लॉन्च किए हैं। ये फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, बड़े डिस्प्ले समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आते हैं। कंपनी Edge 60 सीरीज में कई फोन पहले ही लॉन्च कर चुके हैं।

Motorola Edge 60 Neo

मोटोरोला का यह फोन पेनाटोन सर्टिफाइड फ्रॉस्टबाइट, ग्रिसेली और Poinciana कलर ऑप्शन में आता है। कंपनी ने फिलहाल फोन की कीमत और उपलब्धता नहीं बताई है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.3 इंच के 1.5K pOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

यह फोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 12GB रैम के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। इस फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 68W फास्ट वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा।

Moto G06, Moto G06 Power

मोटोरोला ये दोनों बजट फ्रेंडली फोन 6.88 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आते हैं। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर मिलेगा। ये दोनों फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आते हैं। ये Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करते हैं।

Moto G06 सीरीज के ये दोनों फोन 50MP के मेन और 8MP के सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं। Moto G06 में 5200mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 10W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, G06 Power में 7000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें 18W चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। ये दोनों फोन 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें -

Jio, Airtel, Vi, BSNL यूजर्स दें ध्यान, जल्दी खत्म हो जा रहा डेली डेटा? अपनाएं ये तरीके

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक