1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Infinix Note 40 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगा 108MP कैमरा

Infinix Note 40 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगा 108MP कैमरा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 15, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jun 15, 2024 06:30 am IST

अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो कुछ दिन का और इंतजार कर लीजिए। टेक कंपनी इनफिनिक्स भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन Infinix Note 40 5G को लॉन्च करने जा रही है। कम दाम में इस फोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। यह स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस होगा।

Infinix Note 40 5G, Infinix Note 40 5G Launch, Infinix Note 40 5G Launch date- India TV Hindi
इनफिनिक्स भारत में लॉन्च करेगा दमदार स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

स्मार्टफोन कंपनियों के लिए भारत एक बड़ा बाजार है। साल के बारह महीने कंपनियां अपने अपने फैंस और ग्राहकों के लिए बाजार में नए नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करती रहती है। अगर आप इस महीने यानी जून में एक नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। टेक कंपनी इनफिनिक्स जून में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Note 40 5G होगा जो जल्द ही मार्केट में दस्तक देगा। 

इनफिनिक्स भारतीय बाजार में Infinix Note 40 5G को लाने जा रहा है। इस स्मार्टफोन लेकर पिछले काफी दिनों से लीक्स सामने आ रही थीं। अब कंपनी की तरफ से इसकी भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी गई है और साथ ही लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को दमदार बैटरी के साथ पॉवरफुल प्रोसेसर मिलने वाला है। 

अगर आप भी इस अपकमिंग स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो बता कि कंपनी Infinix Note 40 5G को भारत में 21 जून 2024 को लॉन्च करने जा रहा है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन शाओमी, रियलमी, ओप्पो, सैमसंग के बजट और मिडरेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इसलिए अगर आप नया फोन लेने जा रहे हैं तो बस एक सप्ताह का और इंतजार कर लीजिए फिर आपको एक नया ऑप्शन मिल जाएगा। 

Infinix Note 40 5G के स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर अभी तक जो भी लीक्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कंपनी फिलिपिन्स वाला वेरिएंट ही भारतीय बाजार में पेश करेगी। इसलिए इसमें यूजर्स को 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7020  चिपसेट दिया जा सकता है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा और इसमें 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। 

अगर इसके कैमरा सेगमेंट की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में Infinix Note 40 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें आपको टॉप नॉच कैमरा क्वालिटी मिलेगी क्योंकि इसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसें 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। स्मार्टफोन में 4500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक