भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पिछले कुछ समय में फ्लिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन का जमकर क्रेज बढ़ा है। सैमसंग, मोटोरोला, वीवो, टेक्नो, जैसे बड़े ब्रैंड इस समय फ्लिप और फोल्डेबल फोन्स पर फोकस कर रहे हैं। मार्केट में इस समय फ्लिप और फोल्डेबल फोन्स में सैमसंग और मोटोरोला का वर्चस्व कायम है। लेकिन, अब इनकी टेंशन बढ़ने वाली है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स अपना पहला फ्लिप फोन भारत में पेश करने जा रही है।
इनफिनिक्स की तरफ से पिछले महीने Infinix Zero Flip स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इंडियन मार्केट में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से एक टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। कंपनी ने इसकी इंडिया लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।
Infinix Zero Flip को कंपनी भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। इसका डिजाइन और स्पेक्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए फोन्स के जैसे ही होंगे। भारतीय मार्केट में यह स्मार्टफोन मोटोरोला और सैमसंग के फ्लिप फोन्स को टक्कर देगा। इनफिनिक्स इसे भारतीय बाजार में 50 हजार रुपये के अंदर के प्राइस ब्रैकेट में पेश कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Google Pixel 9a की लॉन्च डेट और फीचर्स आए सामने, धांसू खूबियों के साथ जल्द देगा दस्तक
संपादक की पसंद