आईफोन्स प्रीमियम स्मार्टफोन्स होते हैं। ये हमेशा ही अपने लुक और दमदार फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। आईफोन्स काफी महंगे आते इसलिए हर कोई इन्हें अफोर्ड नहीं कर पाता है। यही वजह है कि जब भी आईफोन्स पर डिस्काउंट ऑफर (Discount Offer on iPhones) आता है तो खरीदारी के लिए जमकर भीड़ लग जाती है। आईफोन्स के दाम गिरते (Iphone Price Drop) ही खरीदारों की बल्ले-बल्ले हो जाती है। इस समय iPhone 14 पर एक स्पेशल ऑफर (iPhone 14 Special Offer) चल रहा है जिससे आप इसे सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
अगर आप एक नया आईफोन लेना चाहते हैं तो बता दें कि अभी iPhone 14 पर स्पेशल ऑफर (iPhone Special deals) दिया जा रहा है। अगर आप iPhone 14 के दाम कम होने का इंतजार कर रहे थे तो यह सही समय है। स्पेशल ऑफर में iPhone 14 के दाम में भारी गिरावट (iPhone 14 Price Cut) आ चुकी है। आइए आपको iPhone 14 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल से बताते हैं।
आपको बता दें कि iPhone 14 को कंपनी ने 2022 में लॉन्च किया था। इसमें दमदार A15 बायोनिक चिपसेट और फ्लैगशिप डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन अभी 79,900 रुपये पर लिस्ट है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को iPhone 14 पर EOSS स्पेशल डील दे रहा है। अभी iPhone 14 के 128GB मॉडल पर 26% का तगड़ा डिस्काउंट आ गया है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 58,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
अगर आप iPhon 14 की खरीदारी पर और अधिक पैसे बचाना चाहते हैं तो आप एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप इस ऑफर की पूरी वैल्यू पा जाते हैं तो iPhone 14 को सिर्फ 8 हजार रुपये में खरीद सकेंगे। अगर बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank Card पर आपको 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- 6 जून को भारत में आ रहा है OnePlus का नया फोन, इस बार मिलेगा सबसे अलग लुक
संपादक की पसंद