1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 16 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, iPhone 17 लॉन्च से पहले बड़ा प्राइस कट

iPhone 16 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, iPhone 17 लॉन्च से पहले बड़ा प्राइस कट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 14, 2025 02:49 pm IST,  Updated : Aug 14, 2025 02:49 pm IST

iPhone 16 Pro की कीमत में भारी कटौती की गई है। एप्पल का यह फ्लैगशिप आईफोन 16 प्रो मॉडल लॉन्च प्राइस से 15,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं।

iPhone 16 Pro Max- India TV Hindi
आईफोन 16 प्रो मैक्स Image Source : INDIA TV

Apple iPhone 16 Pro में एक बार फिर से भारी कटौती की गई है। दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में एक आईफोन का यह प्रो मॉडल लॉन्च प्राइस से 15,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर हजारों रुपये का बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर आदि मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे फ्रीडम सेल में यह फोन 1 लाख रुपये से भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। iPhone 17 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले ही कंपनी ने पुराने मॉडल की कीमत में प्राइस कट किया है।

iPhone 16 Pro में प्राइस कट

iPhone 16 Pro को चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB, 512GB और 1TB में खरीदा जा सकता है। पिछले साल सितंबर में इसे 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन 1,04,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत में 15,000 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। इसके अलावा एप्पल का यह फ्लैगशिप फोन 3,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ मिलेगा। इस तरह से इसे आप 1,01,900 रुपये में घर ला सकते हैं।

iPhone 16 Pro कीमत डिस्काउंट
128GB 1,19,900 रुपये 15,000 रुपये
256GB 1,29,900 रुपये 7,000 रुपये
512GB 1,49,900 रुपये 15,000 रुपये
1TB 1,69,900 रुपये 7,000 रुपये

फ्लिपकार्ट पर इस फोन की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। फोन की खरीद पर 82,150 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, यह आपके पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगा। अगर, आप पुराने iPhone 15 Pro Max को एक्सचेंज कराते हैं तो आपको मैक्सिमम डिस्काउंट मिल सकता है। साथ ही, फ्लिपकार्ट Axis बैंक कार्ड पर 5% का कैशबैक भी मिलेगा।

iPhone 16 Pro Max के फीचर्स

एप्पल का यह प्रो मॉडल 6.3 इंच के सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में डायनैमिक आईलैंड फीचर दिया गया है। साथ ही, यह टाइटैनिक फ्रेम के साथ आता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 48MP का मेन, 48MP का अल्ट्रा वाइड और 12MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा। एप्पल का यह फ्लैगशिप आईफोन A18 Pro चिप के साथ आता है। यह एप्पल का लेटेस्ट चिप है, जो एआई फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें iOS 18 का सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

10000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, Redmi, Realme, Samsung की बढ़ी टेंशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक