1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की कीमत हुई लीक, बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा की डिटेल भी आई सामने

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की कीमत हुई लीक, बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा की डिटेल भी आई सामने

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 08, 2026 06:13 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 06:13 pm IST

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। इसके अलावा आईफोन 18 प्रो सीरीज के डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा आदि की डिटेल भी लीक हुई है।

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max Leak- India TV Hindi
आईफोन 18 की कीमत लीक Image Source : INDIA TV

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। एप्पल अपनी आईफोन प्रो सीरीज को इस साल सितंबर में लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज के बारे में अभी से कई जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं। एप्पल ने पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 17 Pro सीरीज के डिजाइन और कैमरे में अपग्रेड किया है। अपकमिंग iPhone 18 Pro सीरीज में भी कई तरह के अपग्रेड्स देखने को मिल सकता है। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स के डिस्प्ले, कैमरा और चिपसेट की डिटेल भी सामने आई है।

डिस्प्ले में होगा बड़ा अपग्रेड

एप्पल अपनी अपकमिंग iPhone 18 Pro सीरीज के डिस्प्ले मे नया बदलाव कर सकता है, फेस आईडी के कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के अंदर ही फिट किया जाएगा। प्रो सीरीज के दोनों फोन डायनैमिक आईलैंड वाले डिस्प्ले पैनल के साथ आएंगे। सेल्फी कैमरा के लिए लेफ्ट अलाइंड पंच-होल डिजाइन देखने को मिलेगा, ताकि यूजर्स को फोन में क्लियर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सके। हालांकि, फोन के बॉडी फ्रेम का डिजाइन iPhone 17 Pro सीरीज की तरह ही रहने वाला है। फोन के बैक पैनल में ग्लास फिनिश देखने को मिल सकती है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं, iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है।

कैमरा डिटेल लीक

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के कैमरा की बात करें तो इसके बैक में मैकेनिकल कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जिसमें वेरिएबल अपर्चर कंट्रोल दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा कैमरा में थ्री-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर दिए जाने की संभावना है। अपकमिंग आईफोन 18 प्रो सीरीज के कैमरे सेंसर में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। ये 48MP के मेन और 12MP के दो अन्य कैमरों के साथ आ सकते हैं।

बैटरी

iPhone 18 Pro Max की मोटाई पिछले वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। एप्पल अपनी अपकमिंग सीरीज के प्रो मैक्स मॉडल में बड़ी बैटरी का इस्तेमाल कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल इसमें 5,100mAh की बैटरी यूज कर सकता है। बड़ी बैटरी की वजह से एप्पल के अपकमिंग आईफोन 18 प्रो मैक्स का वजन ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में नई जेनरेशन के इन-हाउस C2 मॉडम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत?

एप्पल के अपकमिंग आईफोन 18 प्रो सीरीज की कीमत के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फीचर में इंप्रूवमेंट्स की वजह से अपकमिंग iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत में भी इजाफा हो सकता है। पहले भी रिपोर्ट सामने आई हैं, जिसके मुताबिक, iPhone 18 Pro की कीमत में 10% तक का इजाफा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - 

Oppo ने भारत में एक साथ लॉन्च किए Reno 15 सीरीज के चार तगड़े फोन, 200MP कैमरा समेत कई धांसू फीचर्स

फ्लिपकार्ट पर इस दिन शुरू होगी रिपब्लिक डे सेल, सस्ते मिलेंगे स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप समेत कई आइटम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक