1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत में यूजर्स सबसे ज्यादा खरीदते हैं iPhone का ये वाला मॉडल, नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

भारत में यूजर्स सबसे ज्यादा खरीदते हैं iPhone का ये वाला मॉडल, नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 09, 2025 06:21 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 06:23 pm IST

भारत में iPhone खरीदने वाले सबसे यूजर्स की प्रिफरेंस को लेकर एक स्टडी रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा यूजर्स iPhone का बेस मॉडल खरीदते हैं। वहीं, कई और जानकारियां भी सामने आई है।

iPhone- India TV Hindi
आईफोन Image Source : APPLE

Apple अपनी iPhone की नई जेनरेशन लॉन्च कर रहा है। एप्पल के लॉन्च इवेंट से पहले एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय यूजर्स सबसे ज्यादा आईफोन का कौन का मॉडल खरीदना प्रेफर करते हैं। टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी क्रोमा ने इस रिपोर्ट को रिलीज किया है। इस स्टडी में सितंबर 2024 से लेकर अगस्त 2025 के बीच यूजर्स के बीच ब्रांड लॉयलिटी के बारे में बताया गया है।

स्टडी के मुताबिक, भारत में आईफोन खरीदने वाला हर पांचवां ग्राहक अपने पुराने मॉडल को एक्सचेंज करा रहा है यानी आईफोन खरीदने वाला हर 5वां यूजर अपने पुराने फोन को एक्सचेंज में निकाल देता है। यही नहीं, इस स्टडी के मुताबिक, भारत में प्रो मॉडल के मुकाबले स्टैंडर्ड यानी आईफोन के बेस मॉडल खरीदने वाले यूजर्स की संख्यां ज्यादा है।

सबसे ज्यादा खरीदते हैं बेस मॉडल

Croma की स्टडी के मुताबिक, iPhone के कुल सेल में 86% हिस्सेदारी बेस मॉडल की रही है। महज 14% आईफोन यूजर्स ही प्रो मॉडल खरीद रहे हैं। पिछले साल सितंबर से लेकर अगस्त 2025 तक यूजर्स ने सबसे ज्यादा iPhone 16, iPhone 16 Pro और iPhone 16e खरीदे हैं। यूजर्स का रूझान छोटे साइज वाले आईफोन की तरफ रहा है। वहीं, iPhone 16 Plus और iPhone 16 Pro Max खरीदने वाले यूजर्स की संख्यां 12.5% है यानी बड़ी स्क्रीन साइज वाले आईफोन लोग कम खरीद रहे हैं।

128GB स्टोरेज है पहली पसंद

क्रोमा का कहना है कि यह स्टडी भारत में आईफोन खरीदने वाले यूजर्स के प्रिफरेंस के आधार पर तैयार किया गया है। वहीं, स्टोरेज की बात करें तो ज्यादातर यूजर्स बेस यानी 128GB वाला वेरिएंट खरीद रहे हैं। भारत में आईफोन खरीदने वाले एक-तिहाई यूजर्स 128GB वाले स्टोरेज वेरिएंट को खरीदना पसंद कर रहें हैं। वहीं, 256GB वाले वेरिएंट खरीदने वाले यूजर्स की संख्यां 24.4% है। 512GB और 1TB स्टोरेज वाले आईफोन खरीदने वाले यूजर्स की संख्यां महज 1% ही है।

इस स्टडी में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि iPhone खरीदने वाले यूजर्स सबसे ज्यादा ब्लैक कलर वाले मॉडल खरीदना पसंद करते हैं। पिछले साल सितंबर से लेकर अब तक 26.2 प्रतिशत यूजर्स ने ब्लैक कलर वाले मॉडल को खरीदा है। वहीं, ब्लू कलर वाले आईफोन खरीदने वालों की संख्यां 23.8% रही है। इसके अलावा व्हाइट कलर वाले मॉडल 20.2% हैं।

यह भी पढ़ें -

iPhone 17 लॉन्च से पहले Apple Store हुआ ठप, पुराने मॉडल हो सकते हैं गायब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक