1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone यूजर्स के लिए गुड न्यूज, जल्द मिलेगा Google Photos जैसा AI एडिटिंग टूल

iPhone यूजर्स के लिए गुड न्यूज, जल्द मिलेगा Google Photos जैसा AI एडिटिंग टूल

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 29, 2026 01:05 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 01:05 pm IST

iPhone यूजर्स को भी Android यूजर्स की तरह एआई बेस्ड फोटो एडिटिंग फीचर जल्द मिलने वाला है। एप्पल ने इसके लिए तैयारी कर ली है। iOS 27, iPadOS 27 और macOS 27 के लिए नए फीचर्स को टेस्ट किया जा रहा है।

iPhone 17 pro- India TV Hindi
आईफोन 17 प्रो Image Source : INDIA TV

iPhone यूजर्स को जल्द ही Google Photos जैसा एआई बेस्ड फोटो एडिटिंग फीचर मिलने लगेगा। क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी अपने सभी डिवाइस के लिए इस फीचर को टेस्ट कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को जल्द ही iPhone के साथ-साथ iPad और Mac डिवाइस के लिए रोल आउट किया जा कता है। इस नए टूल को iOS 27, iPadOS 27 और macOS 27 के लिए रोल आउट किया जा सकता है।

AI बेस्ड फीचर

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने दावा किया है कि एप्पल अपने फोटो ऐप को रिवैम्प करने वाला है। इस ऐप में एप्पल इंटेलिजेंस बेस्ड एडिटिंग टूल दिया जा सकता है, जिसकी वजह से यूजर्स फोटो गैलरी से ही इमेज को एडिट कर पाएंगे। फिलहाल यह सुविधा Google Photos में मिलती है, जिसमें यूजर्स गूगल जेमिनी बेस्ड एडिटिंग एक्सपीरियंस लिया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के डिवाइसेज में मौजूद फोटो ऐप में एक्सटेंड, इन्हांस और रिफ्रेम जैसे फीचर्स जुड़ सकते हैं। ये फीचर यूजर्स को कुछ सेकेंड में ही एडवांस एडिटिंग की सुविधा प्रदान करेंगे। ये फीचर्स यूजर्स को iPhone से ली गई तस्वीर को महज चंद सेकेंड में एडिट करने में मदद करेंगे।

जुड़ेंगे ये तीन टूल

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Extend टूल के जरिए यूजर्स फोन से ली गई तस्वीर के ओरिजिनल फ्रेम में एडिशनल विजुअल कंटेंट जेनरेट करके जोड़ सकेंगे। यह फीचर Vivo या iQOO में मिलने वाले इमेज एक्सपेंशन फीचर की तरह काम करेगा। इसके अलावा फोटो में बैकग्राउंड डिटेल रिमूव करने का भी ऑप्शन मिलेगा। इसके लिए AI फिलिंग को टेस्ट किया जा रहा है।

वहीं, Enhance फीचर में फोन से ली गई तस्वीर के पैरामीटर्स जैसे कि लाइटिंग, कलर बैलेंस और ओवरऑल क्लियरिटी को इंप्रूव किया जा सकेगा। यह मौजूदा ऑटो-इन्हांस टूल की तरह फोटो को पूरी तरह से इंप्रूव कर देगा। वहीं, Reframe फीचर के जरिए फोटोग्राफी को नए लेवल पर ले जाया सकेगा। इस फीचर के जरिए डायनैमिक रिफ्रेमिंग को बेहतर किया जा सकेगा।

एआई बेस्ड फोटो एडिटिंग फीचर के अलावा iOS 27, iPadOS 27 और macOS 27 में कई और नए फीचर्स मिल सकते हैं, जो फिलहाल Android स्मार्टफोन में मिलते हैं। इनमें क्लिन अप टूल, ऑब्जेक्ट रिमूवल टूल आदि को भी इंप्रूव किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - Motorola Edge 70 Pro की सेल आज से शुरू, डिस्काउंट में खरीदने का शानदार मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक