1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Edge 70 Pro की सेल आज से शुरू, डिस्काउंट में खरीदने का शानदार मौका

Motorola Edge 70 Pro की सेल आज से शुरू, डिस्काउंट में खरीदने का शानदार मौका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 29, 2026 12:08 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 02:50 pm IST

Motorola Edge 70 Pro की सेल भारत में शुरू हो गई है। मोटोरोला का यह फोन 50MP के दमदार कैमरा, 6500mAh की बैटरी जैसे फीचर्स से लैस है।

motorola edge 70 pro- India TV Hindi
मोटोरोला एज 70 प्रो Image Source : MOTOROLA

Motorola Edge 70 Pro आज यानी 29 अप्रैल से भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। मोटोरोला का यह प्रो स्मार्टफोन पिछले दिनों भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है। यह Motorola Edge 70 और Edge 70 Fusion के बाद इस सीरीज में भारत में लॉन्च होने वाला तीसरा फोन है। फोन का डिजाइन भी इस सीरीज के अन्य दोनों मॉडल्स की तरह ही है। यह पिछले साल आए Motorola Edge 60 Pro का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने फोन के प्रीमियम डिजाइन का इस्तेमाल नए वाले डिवाइस में भी किया है।

Motorola Edge 70 Pro की कीमत और ऑफर

मोटोरोला का यह फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 41,999 रुपये में आता है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। HDFC और ICICI बैंक कार्ड पर यह ऑफर मिलेगा। इसके अलावा 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

Motorola Edge 70 Pro के फीचर्स

मोटोरोला के इस मिड बजट फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले में 1.5K रेजलूशन वाला एक्सट्रीम AMOLED पैनल यूज किया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक की है। मोटोरोला के फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट मिलता है। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने फोन में 4600 mm2 का वेपर चेंबर यूज किया गया है।

Motorola Edge 70 Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8500 Extreme
स्टोरेज 12GB RAM + 256GB
बैटरी 6500mAh, 90W
कैमरा 50MP + 50MP, 50MP
OS Android 16
कीमत 41,999 रुपये से शुरू

इस फोन में मैटल फ्रेम दिया गया है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला 7i मिलता है। साथ ही, यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर खराब नहीं होगा। मोटोरोला के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है।

मोटोरोला ने इस फोन में 6,500mAh का सिलिकॉन-कॉर्बन बैटरी यूज किया है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स से लैस है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - OnePlus ने लॉन्च किया एक और धांसू फोन, 8600mAh की बैटरी, 50MP कैमरा से है लैस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक