1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus ने लॉन्च किया एक और धांसू फोन, 8600mAh की बैटरी, 50MP कैमरा से है लैस

OnePlus ने लॉन्च किया एक और धांसू फोन, 8600mAh की बैटरी, 50MP कैमरा से है लैस

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 29, 2026 11:08 am IST,  Updated : Apr 29, 2026 11:08 am IST

OnePlus Ace 6 Ultra ने चीनी मार्केट में दस्तक दे दी है। वनप्लस का यह फोन 8600mAh की दमदार बैटरी और डेडिकेटेड गेमिंग कंट्रोलर फीचर से लैस है।

OnePlus Ace 6 Pro- India TV Hindi
वनप्लस एस6 प्रो Image Source : ONEPLUS

OnePlus ने अपना एक और तगड़ा फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन दमदार फीचर्स से लैस है। यह कंपनी का पहला फोन है, जिसके साथ बिल्ट-इन गेमिंग कंट्रोलर दिया गया है यानी यह फोन खास तौर पर गेमिंग यूजर्स के लिए है। OnePlus Ace 6 Ultra में दमदार 8600mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus Ace 6 Pro की कीमत

वनप्लस का यह फोन 5 स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इसे 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 1TB स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 3499 यानी लगभग 48,500 रुपये है। इसके अन्य वेरिएंट्स क्रमशः CNY 3799 यानी लगभग 52,600 रुपये, CNY 4099 यानी लगभग 56,800 रुपये, CNY 4399 यानी लगभग 61,000 रुपये और CNY 5099 यानी लगभग 70,600 रुपये है। वहीं, इसके गेमिंग कंट्रोलर की कीमत 65 डॉलर यानी लगभग 6,000 रुपये है।

OnePlus Ace 6 Ultra Gaming controller
Image Source : ONEPLUSवनप्लस एस 6 अल्ट्रा गेमिंग कंट्रोलर

OnePlus Ace 6 Ultra के फीचर्स

वनप्लस का यह फोन 6.78 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K है और यह 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। चीनी ब्रांड ने फोन के डिस्प्ले में 4,000Hz का टच सैम्प्लिंग फीचर दिया है। साथ ही, इसमें हाई पीक ब्राइटनेस भी मिलेगा। यह गेमिंग फोन MediaTek Dimensity 9500 फ्लैगशिप चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलेगा।

OnePlus Ace 6 Ultra फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, OLED, 165Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9500
स्टोरेज 16GB RAM + 1TB
बैटरी 8600mAh, 120W
कैमरा 50MP + 2MP, 16MP
OS ColorOS 16, Android 16
कीमत 48,500 रुपये से शुरू

यह फोन 8,600mAh की दमदार बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - iPhone 15 की औंधे मुंह गिरी कीमत, Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक