1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 15 की औंधे मुंह गिरी कीमत, Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

iPhone 15 की औंधे मुंह गिरी कीमत, Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 27, 2026 08:10 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 08:10 pm IST

iPhone 15 को आप काफी सस्ते में घर ला सकते हैं। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से 20,000 रुपये से ज्यादा सस्ते में खरीदा जा सकता है। हालांकि, यह ऑफर अमेजन और फ्लिपकार्ट पर नहीं, किसी और ऐप पर मिल रहा है।

iPhone 15 price cut, apple, iphone- India TV Hindi
आईफोन 15 मिल रहा सबसे सस्ता Image Source : APPLE

iPhone 15 में एक बार फिर से भारी कटौती कर दी गई है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। हालांकि, यह ऑफर Amazon या Flipkart पर नहीं Vijay Sales की ऑनलाइन वेबसाइट पर देखा गया है। यूजर्स यह आईफोन काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन की खरीद पर प्राइस कट के अलावा बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। एप्पल ने इस डायनैमिक आईलैंड डिस्प्ले वाले आईफोन को 2024 में लॉन्च किया था।

iPhone 15 मिल रहा सबसे सस्ता

एप्पल का यह आईफोन तीन स्टोरेज ऑप्शन- 128GB, 256GB और 512GB में आता है। iPhone 15 के 128GB वाले वेरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है। एप्पल ने इस आईफोन को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।

अभी यह आईफोन Vijay Sale पर 58,190 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। आईफोन की खरीद पर सीधा 21,710 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। प्राइस कट के बाद यह आईफोन 54,690 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

iPhone 15 के फीचर्स

एप्पल का यह आईफोन 6.1 इंच के सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें डायनैमिक आईलैंड वाला डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस आईफोन में A16 Bionic चिपसेट मिलता है।फोन में 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा आईफोन में क्रैश डिटेक्शन, सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे iOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया था, जिसे iOS 26 में अपग्रेड किया जा सकता है।

iPhone 15 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 48MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 12MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईफोन 15 में 12MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Vivo ने सस्ते में लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला धांसू फोन, जानें कितनी है कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक