1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जियो के 46 करोड़ यूजर्स की टेंशन दूर, आज किया रिचार्ज तो मार्च 2026 तक के लिए मिल जाएगी फुर्सत

जियो के 46 करोड़ यूजर्स की टेंशन दूर, आज किया रिचार्ज तो मार्च 2026 तक के लिए मिल जाएगी फुर्सत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 23, 2025 06:00 pm IST,  Updated : Mar 23, 2025 08:10 pm IST

रिलायंस जियो ने एक बार फिर से करोड़ों मोबाइल यूजर्स की मौज करा दी है। जियो के पोर्टफोलियो में ऐसा रिचार्ज प्लान मौजूद है जिसने 365 दिन के लिए मोबाइल यूजर्स की रिचार्ज की टेंशन खत्म कर दी है। जियो के इस प्लान ने बड़ी राहत दे दी है।

Jio, Jio Offer, Jio News, Jio Annual Plan, Jio 365 days Plan, Recharge, Recharge Offer- India TV Hindi
जियो के एनुअल प्लान ने करोड़ों ग्राहकों को दी बड़ी राहत। Image Source : फाइल फोटो

मोबाइल फोन्स आज के समय में सबसे बड़ी जरूरत बन चुके हैं। बिना मोबाइल फोन के कुछ घंटे रह पाना भी मुश्किल होता है। आज हमारे डेली रूटीन के कई सारे काम फोन्स पर ही निर्भर हो गए हैं। हालांकि  मोबाइल फोन्स भी तभी काम आते हैं जब उनमें रिचार्ज हो। रिचार्ज प्लान का नाम आते ही रिलायंस जियो का ख्याल आने लगता है। जियो ही देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है और इसी के पास ग्राहकों के लिए कई तरह के शानदार प्लान्स मौजूद हैं। 

जियो ने अपने लंबे चौड़े पोर्टफोलियो से करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दी है। जियो का सबसे बड़ा यूजरबेस होने के पीछे कंपनी के सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स भी एक बड़ा कारण है। जियो ने अपनी लिस्ट में ग्राहकों को जरूरत के मुताबिक सस्ते और महंगे दोनों ही प्लान्स को शामिल कर रखा है। 

Jio के प्लान से ग्राहकों की बल्ले-बल्ले

अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं और बार बार मंथली प्लान नहीं लेना चाहते तो आप वार्षिक प्लान की तरफ जा सकते हैं। आज हम आपको जियो का एक शानदार रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं। अगर आप इस प्लान को आज खरीदते हैं तो मार्च 2026 तक रिचार्ज के झंझट से पूरी तरह से फ्री हो जाएंगे। अगर आप इस रिचार्ज प्लान को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो  बता दें कि इसकी कीमत 3599 रुपये है।

Jio, Jio Offer, Jio News, Jio Annual Plan, Jio 365 days Plan, Recharge, Recharge Offer
Image Source : फाइल फोटोरिलायंस जियो अपने इस वॉर्षिक प्लान में कई सारी सुविधाएं यूजर्स को दे रहा है।

Jio के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे है उसमें ग्राहकों को 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। मतलब आपको सिर्फ एक बार रिचार्ज प्लान के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे और फिर आप पूरे एक साल के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो जाएंगे। इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को लोकल और एसटीडी सभी मोबाइल नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। इसके साथ ही प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं।

कंपनी दे रही है ढेर सारा डेटा

जियो इस 365 दिन वाले प्लान में भर भर के डेटा ऑफर दे रहा है। अगर आप अधिक डेटा चाहिए तो यह प्लान आपके लिए ही है। इसमें पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 912.5GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। आप हर दिन 2.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में 64Kbps की स्पीड से इंटरनेट चलेगा। 

जियो अपने करोड़ों यूजर्स को इस सस्ते एनुअल प्लान में कई सारे एडिशनल बेनिफिट्स दे रहा है। इस प्लान में भी 90 दिन के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। हालांकि यह सब्सक्रिप्शन सिर्फ मोबाइल के लिए होगा। अगर आपको लैपटॉप या फिर टीवी पर जियो हॉटस्टार चलाना है तो इसके लिए अलग से प्लान खरीदना पड़ेगा। इसके साथ ही इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 50GB जियो एआ क्लाउड स्टोरेज दे रही है।  

यह भी पढ़ें- 365 दिन तक सिम रहेगा एक्टिव, 600GB डेटा के साथ धड़ल्ले से होंगी बातें, करोड़ों यूजर्स की मौज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक