1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio और Airtel के Netflix वाले सस्ते रिचार्ज प्लान, फ्री में देखें अपने पसंदीदा मूवीज और शो

Jio और Airtel के Netflix वाले सस्ते रिचार्ज प्लान, फ्री में देखें अपने पसंदीदा मूवीज और शो

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Oct 12, 2025 02:51 pm IST,  Updated : Oct 12, 2025 02:51 pm IST

Jio और Airtel के पास ऐसे दो सस्ते रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को फ्री में Netflix का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा यजूर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

Netflix Recharge plans- India TV Hindi
नेटफ्लिक्स रिचार्ज प्लान Image Source : UNSPLASH

Netflix पर अगर आप अपना कोई पसंदीदा मूवीज और शोज देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अलग से सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ता है। हालांकि, कई टेलीकॉम कंपनियां अपने कुछ रिचार्ज प्लान्स के साथ फ्री में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन ऑफर करते हैं। Airtel और Jio के पास दो ऐसे रिचार्ज प्लान्स हैं, जिनमें 84 दिनों के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है। आइए, जानते हैं Jio और Airtel के इन दोनों प्लान्स के बारे में...

Airtel

एयरटेल के पास 1729 और 1798 रुपये वाले दो प्लान हैं। ये दोनों प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। 1729 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान में मिलने वाले अन्य बैनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जाता है। साथ ही इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यह प्लान फ्री में JioHotstar Super प्लान के साथ आता है।

एयरटेल का यह प्लान 1798 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसके अलावा यह प्लान डेली 3GB डेटा के साथ आता है।

Jio

जियो के पास भी नेटफ्लिक्स वाले दो सस्ते प्लान हैं। जियो के पास 1299 और 1799 वाले प्लान हैं। ये दोनों प्लान्स अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा के साथ आते हैं। इनमें यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। जियो के ये दोनों प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

Jio Netflix Plan
Image Source : JIOजियो नेटफ्लिक्स प्लान

1299 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा का लाभ मिलता है। वहीं, 1799 रुपये वाला प्लान डेली 3GB डेटा के साथ आता है। Netflix के अलावा इन दोनों प्लान में Jio AI Cloud और Jio TV का एक्सेस मिलता है।

यह भी पढ़ें -

Google Maps को टक्कर देगा स्वदेशी Mappls, अश्विनी वैष्णव ने बताए फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक