Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. jio का 49 रुपये वाला धमाकेदार प्लान, अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल करने का शानदार मौका

jio का 49 रुपये वाला धमाकेदार प्लान, अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल करने का शानदार मौका

Written By: Gaurav Tiwari Published : Apr 14, 2024 11:03 am IST, Updated : Apr 14, 2024 11:03 am IST

रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के शानदार प्लान्स मौजूद है। आज हम आपको जियो के एक धमाकेदार डेटा प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जियो अपने यूजर्स को बेहद कम दाम में अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल करने का मौका दे रहा है।

Reliance Jio, Jio, Jio Offer, Jio Plan, Jio Best Plan, Jio New, Jio 49 Plan, Jio Rs 49 Plan- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार प्लान्स मौजूद हैं।

Jio Cheapest Data Plan Offer: रिलायंस जियो आज के समय में देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। जियो के नेटवर्क को 46 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। बेहतरीन नेटवर्कट कनेक्टिविटी और हाईस्पीड डेटा स्पीड के साथ इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने की वजह से जियो आज लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। जियो अपने यूजर्स के लिए कई तरह के शानदार प्लान्स ऑफर करता है। आप कंपनी की लिस्ट से अपनी जरूरत के मुताबिक कोई भी प्लान चुन सकते हैं। 

हाल ही में जियो ने अपनी लिस्ट में कुछ नए प्लान्स जोड़े हैं। इन्हीं में से एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें आपको धमाकेदार डेटा बेनिफिट मिलता है। जियो के जिस प्लान की हम जानकारी देने जा रहे हैं वह उन यूजर्स के लिए सबसे अच्छा जो अधिक इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।

आपको बता दें कि जियो अपने यूजर्स को एंटरटेनमेंट, डाटा बूस्टर, क्रिकेट प्लान्स, एनुअल प्लान्स, डेटा पैक्स, नो डेली लिमिट प्लान, जियो फोन जैसे अलग अलग सेगमेंट में कई सारे धमाकेदार प्लान्स पेश करता है। आज हम आपको जियो के क्रिकेट प्लान की लिस्ट का एक सबसे दमदार प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। 

जियो का सस्ता डेटा प्लान ऑफर

आपको बता दें कि जियो ने हाल ही में अपनी लिस्ट में क्रिकेट प्लान में सिर्फ 49 रुपये का एक दमदार प्लान ऐड किया है। जियो का यह प्लान एक डेटा बूस्टर प्लान की तरह काम करता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा की सुविधा दी जाती है। जियो इस प्लान को क्रिकेट ऑफर में पेश कर रहा है। 

Reliance Jio, Jio, Jio Offer, Jio Plan, Jio Best Plan, Jio New, Jio 49 Plan, Jio Rs 49 Plan

Image Source : फाइल फोटो
जियो की लिस्ट का धमाकेदार डेटा प्लान।

अगर आपके फोन में डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है, तो यह प्लान आपके बहुत काम आ सकता है। इस प्लान में आप 25GB तक अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर इस प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो यह प्लान सिर्फ एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। अगर आप 49 रुपये से रिचार्ज कराते हैं फिर चाहे आप डेटा इस्तेमाल करें या न करें आपका प्लान एक दिन बाद खत्म हो जाएगा। ध्यान रहे कि इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग या फिर SMS की सुविधा नहीं दी जाती है। 

यह भी पढ़ें- Airtel ने 28 दिन की वैलिडिटी का टेंशन किया खत्म, अब 35 दिन तक एक्टिव रहेगी सिम

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement