1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का 30 दिन वाला सबसे पॉपुलर प्लान, हर दिन मिलेगा 2.5GB डेटा और भी बहुत कुछ

Jio का 30 दिन वाला सबसे पॉपुलर प्लान, हर दिन मिलेगा 2.5GB डेटा और भी बहुत कुछ

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 27, 2024 12:53 pm IST,  Updated : Apr 27, 2024 01:06 pm IST

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक अलग अलग सेगमेंट में कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है। आज हम आपको जियो का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको कम दाम में पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। अगर आपको डेटा ज्यादा चाहिए तो भी यह प्लान आपके काफी काम आने वाला है।

Reliance Jio, jio Offer, Jio News, Jio Popular Plan, Jio Best Plan, Jio cheapest Recharge Plan- India TV Hindi
जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के शानदार प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

अगर  आप अपने स्मार्टफोन में रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं और नया रिचार्ज प्लान लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की होने वाली है। ज्यादातर टेलिकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी ऑफर करती हैं लेकिन जियो के पास कुछ ऐसे प्लान हैं जिसमें पूरे 30 दिन वैलिडिटी मिलती है। हम आपको जियो के एक ऐसे ही सस्ते और किफायती प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। 

आपको बता दें कि रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 45 करोड़ से ज्यादा लोग जियो सिम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कंपनी अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए पोर्टफोलियो में कई तरह के अलग अलग प्लान्स ऐड कर रखे हैं। आप अपने बजट या फिर जरूरत के मुताबिक सस्ता और महंगा प्लान चुन सकते हैं। 

Jio का 30 दिन वाला धांसू प्लान

रिलायंस जियो के जिस धांसू प्लान की हम बात रहे हैं वह 349 रुपये का प्रीपेड प्लान है। यह जियो का पॉपुलर प्लान है। इसमें ग्राहकों को कई सारे जबरदस्त ऑफर्स मिलते हैं। अगर आपको लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहिए तो जियो का यह प्लान आपको पसंद आएगा। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को पूरे 30 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। आप पूरे 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। 

Reliance Jio, jio Offer, Jio News, Jio Popular Plan, Jio Best Plan, Jio cheapest Recharge Plan
Image Source : फाइल फोटोजियो की लिस्ट का सबसे धांसू प्लान।

अगर इस प्लान के डेटा बिनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में आपको पूरे 30 दिन के लिए 75GB डेटा मिलता है। आप इस प्लान में हर दिन 2.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको डेटा ज्यादा चाहिए तो आप इस प्लान की तरफ जा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें आपको हर दिन 100 SMS भी फ्री में मिलते हैं। अगर आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क काम कर रहा है तो आप अनलिमिटेडे

रिलायंस जियो इस प्लान में भी ग्राहकों को कुछ एडिशनल बेनिफिट्स देता है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो इसके लिए आपको जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही में जियो टीवी का भी सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। कंपनी ग्राहकों को इसमें जियो क्लाउड का भी एक्सेस दे रही है। 

 यह भी पढ़ें- WhatsApp में आ रहा Favorites फीचर, अब आप तुरंत कर पाएंगे ये जरूरी काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक