Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 1 साल तक रिचार्ज की 'नो टेंशन', Jio के इस प्लान से करोड़ों यूजर्स की हुई मौज

1 साल तक रिचार्ज की 'नो टेंशन', Jio के इस प्लान से करोड़ों यूजर्स की हुई मौज

Written By: Gaurav Tiwari Published : Oct 10, 2024 06:44 pm IST, Updated : Oct 10, 2024 06:44 pm IST

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। कंपनी के पास एक से बढ़कर एक प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप बार बार मंथली प्लान्स लेकर थक चुके हैं तो हम आपको एक शानदार प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जियो के पास एक ऐसा प्लान भी जिससे आप एक साल के लिए पूरी तरह से टेंशन फ्री हो जाएंगे।

Reliance Jio, Jio Recharge Plan, Jio Prepaid Plan, Jio 3599 Rupees Plan, Jio Recharge Pack, Jio Prep- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो रिलायंस जियो के पास अपने यूजर्स के लिए कई शानदार रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।

रिलायंस जियो के पास टेलिकॉम सेक्टर में सबसे ज्यादा यूजर बेस है। यही कारण है कि कंपनी अपने ग्राहकों को अलग अलग तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। जियो के पास अपने यूजर्स के लिए 28 दिन से लेकर 336 दिन तक की वैलिडिटी वाले कई सारे रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। रिलायंस जियो ने अपने पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे प्लान्स भी शामिल किए हैं जिनसे आप 1 साल के लिए रिचार्ज की टेंशन से पूरी तरह फ्री हो जाते हैं। 

अगर आपके पास रिचार्ज जियो का सिम है और बार-बार मंथली रिचार्ज प्लान्स के झंझट से फ्री होना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए इंपॉर्टेंट होने वाली है। हम आपको जियो का एक ऐसा शानदार प्लान बताने जा रहे हैं जो आपको 365 दिन के लिए रिचार्ज की समस्या से फ्री कर देता है। इतना ही नहीं इस प्लान में आपको पूरे साल के लिए जमकर डेटा भी दिया जाता है। 

जियो के पास कई शानदार कैटेगरी मौजूद हैं

आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने रिचार्ज प्लान्स को अलग अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। जियो के पास एनुअल प्लान्स की कैटेगरी मौजूद है। इसमें आपको दो रिचार्ज प्लान्स मिलते हैं। आइए आपको इस कैटेगरी के एक बेहतरी और सस्ते प्लान के बारे में आपको बताते हैं। 

जियो का सबसे सस्ता एनुअल प्लान

जियो के पास एनुअल प्लान का एक 3599 रुपये वाला प्लान है। इसमें कंपनी अपने यूजर्स को पूरे एक साल यानी 365 दिन की वैलिडिटी देती है। मतलब इस प्लान को लेने के बाद आपको 365 दिन बाद ही दूसरा रिचार्ज लेना पड़ेगा। इसमें आपको एक साल के लिए किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही आपको इसमें डेली 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। 

Reliance Jio, Jio Recharge Plan, Jio Prepaid Plan, Jio 3599 Rupees Plan, Jio Recharge Pack

Image Source : फाइल फोटो
जियो का सबसे किफायती रिचार्ज प्लान।

यूजर्स को मिलता है ढेर सारा डेटा

जियो के 3599 रुपये वाले प्लान के डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको एक साल के लिए 912.5GB डेटा मिलता है। मतलब आप इस प्लान के साथ हर दिन 2.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो का यह प्लान अनलिमिटेड ट्रू 5G डेटा ऑफर के साथ आता है इसलिए अगर आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क की कनेक्टिविटी आती है तो फ्री में जितना मर्जी हो उतना 5G डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

जियो अपने करोड़ों ग्राहकों को दूसरे रिचार्ज प्लान्स की ही तरह इसमें भी कुछ एडिशनल बेनिफिट्स देते हैं। त अगर आप प्लान लेते हैं तो आपको इसमें जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा प्लान में जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S25 5G के नए फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें कब तक होगा लॉन्च

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement