1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ QLED Smart TV, मिलेगी 43 इंच तक की बड़ी स्क्रीन

10,999 रुपये में लॉन्च हुआ QLED Smart TV, मिलेगी 43 इंच तक की बड़ी स्क्रीन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 22, 2026 12:38 pm IST,  Updated : May 22, 2026 12:38 pm IST

Kodak ने भारत में QLED Smart TV सीरीज पेश की है। इस सीरीज की कीमत 10,999 रुपये की कीमत से शुरू होती। इसमें आने वाले सभी मॉडल Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं।

kodak smart tv- India TV Hindi
कोडक QLED स्मार्ट टीवी Image Source : KODAK

Kodak ने भारत में सस्ता QLED Smart TV लॉन्च कर दिया है। कोडक की यह नई एंड्रॉइड टीवी सीरीज तीन स्क्रीन साइज 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच में आती है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। कोडक की यह नई स्मार्ट टीवी सीरीज Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करती है। इसमें QLED पैनल लगा है, जो आपको बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

कितनी है कीमत?

Kodak ने इस स्मार्ट टीवी सीरीज को Matrix QLED के नाम से पेश किया है, जिसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकता है। अमेरिकी कंपनी का यह स्मार्ट टीवी सीरीज 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आती है। इसके 40 इंच वाले मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, इसका 43 इंच वाला मॉडल 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।

  • 32 इंच- 10,999 रुपये
  • 40 इंच- 15,999 रुपये
  • 46 इंच- 15,999 रुपये

Kodak Matrix Smart TV के फीचर्स

भारत में लॉन्च हुआ यह स्मार्ट टीवी सीरीज Google TV 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। इसमें QLED पैनल लगा है और इसमें 40W दमदार साउंड मिलेगा। साथ ही, इस सीरीज के सभी मॉडल स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। QLED पैनल होने की वजह से इस स्मार्ट टीवी सीरीज में आपको बेहतर ब्राइनेस और नेचुरल कलर मिलेगा। इस स्मार्ट टीवी के सभी मॉडल 40W के स्पीकर से लैस हैं।

यह स्मार्ट टीवी सीरीज ARM Cortex A55 क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें आप गूगल प्ले स्टोर से 10,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, इसमें Netflix, Amazon Prime Video, YouTube, apple TV, JioHotstar, Zee5, SonyLIV जैसे OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसमें कई OTT ऐप्स के लिए डेडिकेटेड बटन दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह स्मार्ट टीवी सीरीज WiFi, HDMI, Bluetooth, USB जैसे फीचर्स से लैस है।

यह भी पढ़ें - कंटेंट क्रिएटर्स की मौज, इंस्टाग्राम में आया Teleprompter, अब Reels बनाना हुआ आसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक