1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. कंटेंट क्रिएटर्स की मौज, इंस्टाग्राम में आया Teleprompter, अब Reels बनाना हुआ आसान, जानें कैसे करें यूज

कंटेंट क्रिएटर्स की मौज, इंस्टाग्राम में आया Teleprompter, अब Reels बनाना हुआ आसान, जानें कैसे करें यूज

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 22, 2026 11:07 am IST,  Updated : May 22, 2026 11:10 am IST

Instagram यूजर्स के लिए नया टेलीप्रॉम्प्टर फीचर रोल आउट हुआ है, जो शॉर्ट वीडियो यानी Reels बनाने वाले क्रिएटर्स का काम आसान कर देगा। क्रिएटर्स बिना एडिट किए ही तेजी से रील्स बना पाएंगे।

Instagram new feature- India TV Hindi
इंस्टाग्राम का नया फीचर Image Source : INSTAGRAM

Instagram पर कंटेंट बनाने वालों के लिए एक और नया और तगड़ा फीचर आया है। यह आपके Reels की एडिटिंग के समय को बचाएगा। साथ ही, क्रिएटर्स अपने स्क्रिप्ट में बिना किसी गलती के एक बार में ही अनकट रील्स क्रिएट कर पाएंगे। मेटा के फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने शॉर्ट वीडियो बनाने वालों के लिए Teleprompter फीचर जोड़ा है, जिसमें क्रिएटर्स अपने वीडियो की स्क्रिप्ट को पेस्ट कर पाएंगे और Reels बनाते समय स्क्रिप्ट को स्क्रीन पर सामने देख पाएंगे।

कैसे काम करेगा Teleprompter?

जिस तरह स्टूडियो में वीडियो क्रिएट करते समय एंकर टेलीप्रॉम्प्टर का सहारा लेते हैं, ताकि स्क्रिप्ट बोलते समय किसी तरह की गलती न हो, उसी तरह इंस्टाग्राम में अब रील्स बनाते समय यूजर्स को ऐप में ही इन-बिल्ट टेलीप्रॉम्प्टर का ऑप्शन मिलेगा। स्क्रिप्ट के लिए क्रिएटर्स को अलग से टेलीप्रॉम्प्टर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर्स इसे अपने इंस्टाग्राम ऐप्स की सेटिंग्स में जाकर ऑन कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप को अपने फोन में ओपन करें।
  • फिर दिए गए + आइकन पर टैप करें और Reels वाले ऑप्शन को चुनें।
  • इसके बाद कैमरा वाले ऑप्शन पर जाना होगा।
  • यहां आपको स्क्रीन पर बाईं तरफ ऑडियो, इफेक्ट्स, ग्रीन स्क्रीन, टच-अप्स जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • इन ऑप्शन्स के नीचे में आपको नया Teleprompter का ऑप्शन दिखेगा।
  • इस पर टैप करके आप अपने वीडियो की स्क्रिप्ट को पेस्ट कर दें।
  • फिर प्राम्प्टर पर लिखे स्क्रीप्ट को पढ़कर Reels क्रिएट कर पाएंगे।

इंस्टाग्राम का यह फीचर हाल ही में रोल आउट किया गया है, इसकी वजह से यह अभी सभी यूजर्स को नहीं रिसीव हुआ है। इंस्टाग्राम इसे फेजवाइज रोल आउट कर रहा है। अगर, आपके भी इंस्टाग्राम में यह फीचर अभी नहीं आया है, तो ऐप अपडेट करते ही आपको यह फीचर दिखने लगेगा।

Instagram Instants

इंस्टाग्राम के लिए हाल ही में कंपनी ने स्नैपचैट जैसे इंस्टैंट फीचर रोल आउट किया है। यह फीचर प्राइवेट स्टोरी शेयर करने के लिए है, जो 24 घंटे के लिए ही रहता है। इसे केवल वो ही यूजर एक बार देख सकते हैं, जिसे सेंडर ने भेजा है। इंस्टैंट के जरिए शेयर किए गए फोटो स्टोरी को केवल एक बार ही देखा जा सकता है। इसका स्क्रीनशॉट भी नहीं लिया जा सकता है। इसमें यूजर केवल रियल टाइम में लाइव फोटो ही भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें - 5000 रुपये महंगा हो गया OnePlus का नया लॉन्च हुआ 5G फोन, इन दो डिवाइस की भी बढ़ी कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक