1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Lava Agni 4 की लॉन्च डेट कन्फर्म, नवंबर में इस तारीख को करेगा एंट्री, होंगे ये खास फीचर्स

Lava Agni 4 की लॉन्च डेट कन्फर्म, नवंबर में इस तारीख को करेगा एंट्री, होंगे ये खास फीचर्स

 Published : Nov 03, 2025 05:33 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 05:33 pm IST

Lava Agni 4 के बारे में ये पता लग चुका है कि ये मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट के साथ आएगा और इस फोन में डुएल रियर कैमरा सेटअप होगा।

Lava Agni 4- India TV Hindi
लावा अग्नि 4 Image Source : LAVA

Lava Agni 4 Launching Date: Lava Agni 4 की लॉन्चिंग पर पक्की खबर आ चुकी है और ये 20 नवंबर को ग्लोबल बाजारों में और भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी लॉन्चिंग की तारीख पर मुहर लगा दी है। ये फोन Lava Agni 3 का सक्सेसर होगा जो कि पिछले साल अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुआ था। Lava Agni 4 के बारे में ये पता लग चुका है कि ये मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट के साथ आएगा और इस फोन में डुएल रियर कैमरा सेटअप होगा। फिलहाल इस फोन के सेंसर्स की डिटेल्स अभी पब्लिक के साथ शेयर नहीं की गई हैं।

20 नवंबर को लॉन्च होगा Lava Agni 4

Lava Agni 4 के बारे में X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में, लावा मोबाइल्स के आधिकारिक हैंडल ने ऐलान किया की कि अग्नि सीरीज़ का अगला मॉडल 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च की तारीख की घोषणा के साथ ही डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले प्रोसेसर का एक टीजर भी जारी किया गया। चिपसेट का खुलासा किए बिना, कंपनी ने डाइमेंशन लोगो साझा किया। Lava Agni 4 में रियर कैमरा सेटअप भी मिलेगा।

Lava Agni 4 टीज़र में क्या आया सामने

लावा मोबाइल्स ने X पर एक पोस्ट में अपकमिंग Lava Agni 4 का एक टीजर शेयर किया था। हैंडसेट को एक हॉरिजेंटल पिल के आकार के डुअल कैमरा सिस्टम के साथ देखा जा सकता है। ये नथिंग फोन 2a के ऑप्टिक्स यूनिट से काफी मिलता-जुलता है। कैमरा सेंसर के ऊपर एक डुअल-एलईडी फ्लैश और उनके बीच "AGNI" ब्रांडिंग दिखाई दे रही है। 

पिछली रिपोर्टों में दावा किया गया था कि अपकमिंग स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 चिपसेट के साथ UFS 4.0 स्टोरेज से लैस हो सकता है। चिपसेट के एंगल से यह भी पता चलता है कि कंपनी ने प्रोसेसर के अनावरण के लिए परफॉर्मेंस टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। 1 नवंबर को, कंपनी ने X पोस्ट में लावा अग्नि 4 के रियर कैमरा सेटअप का भी खुलासा किया। हैंडसेट की एक तस्वीर शेयर की गई जिसमें एक हॉरिजॉन्टल गोली के साइज का डुअल कैमरा मॉड्यूल है, जो इसके पहले के ट्रिपल कैमरा लेआउट से बिल्कुल अलग है। दोनों लेंसों के बीच में अग्नि ब्रांडिंग जोड़ी गई है।

यह भी पढ़ें

Google की बड़ी वॉर्निंगः आएं ऐसे मैसेज तो तुरंत करें डिलीट वर्ना बैंक अकाउंट होगा खाली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक