1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 7499 रुपये में देसी कंपनी ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स

7499 रुपये में देसी कंपनी ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 18, 2026 06:06 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 06:06 pm IST

Lava Bold N2 लॉन्च हो गया है। देसी ब्रांड का यह फोन 7,499 रुपये में आता है। फोन में 5000mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Lava Bold N2 Launch- India TV Hindi
लावा बोल्ड N2 भारत में लॉन्च Image Source : LAVA MOBILES

देसी ब्रांड Lava ने एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के पिछले साल आए Bold N सीरीज का दूसरा मॉडल है। इस फोन को कंपनी ने 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा है। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने Lava Yuva Star 3 भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत भी 7,499 रुपये है।

Lava Bold N2 को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 64GB में लॉन्च किया है। फोन की रैम को 4GB वर्चुअली एक्सपेंड कर सकते हैं। वहीं, फोन की स्टोरज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन की पहली सेल 27 फरवरी को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर आयोजित किया जाएगा। इसे दो कलर ऑप्शन- Indus Black और Siachin White में खरीदा जा सकता है।

Lava Bold N2 के फीचर्स

देसी ब्रांड के इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में IP64 डस्ट और वाटरप्रूफ रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। कंपनी ने फोन को खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया है। स्कूल और कॉलेज के युवा इस फोन के जरिए ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉल जैसी सुविधा ले सकते हैं।

इस बजट फोन में Unisoc SC9863A ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB फिजिकल और 4GB वर्चुअल रैम मिलेगा। फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। Lava Bold N2 में दो सिम कार्ड लगाए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10W का चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन के बैक में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी फोन खरीदने वालों को 1 साल तक फ्री होम सर्विस मुहैया करा रही है।

यह भी पढ़ें - AIIMS के साथ Google की साझेदारी, सुंदर पिचाई ने कहा- AI करेगा रोगियों और डॉक्टरों की मदद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक