1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Lava ला रहा है iPhone 16 Pro Max जैसा दिखने वाला फोन, 8000 रुपये से कम होगी कीमत

Lava ला रहा है iPhone 16 Pro Max जैसा दिखने वाला फोन, 8000 रुपये से कम होगी कीमत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 14, 2025 03:55 pm IST,  Updated : May 14, 2025 04:12 pm IST

अगर आप कम दाम में एक धांसू स्मार्टफोन की तलाश में तो बस कुछ दिनों का इंतजार कर लीजीए। स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा आईफोन की तरह दिखने वाला एक धांसू स्मार्टफोन लाने जा रही है। इस स्मार्टफोन को आप 10 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद पाएंगे।

Lava, Lava Smartphones, Lava Shark, Lava Shark 5G, Lava Shark 5G Leaks- India TV Hindi
लावा भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाला है बजट सेगमेंट में धांसू स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन बाजार में मिड रेंज फ्लैगशिप और प्रीमियम सेगमेंट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं। लेकिन अब लो बजट सेगमेंट में बड़ा धमाल होने वाला है। अगर आप 10 हजार रुपये से कम प्राइस में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपकी बल्ले-बल्ले होने वाली है। स्वदेशी स्मार्टफोन मेकर कंपनी भारतीय बाजार में बजट सेगमेंट में एक प्रीमियम डिजाइन वाला स्मार्टफोन पेश करने वाली है। 

आपको बता दें कि लावा ने इसी साल भारतीय बाजार में Lava Shark 4G को लॉन्च किया था। अब कंपनी इसका अपग्रेडेड वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। बाजार में बहुत जल्द Lava Shark 5G दस्तक दे सकता है। इस स्मार्टफोन में लावा फैंस को आईफोन की तरह का बॉक्सी डिजाइन और रियर पैनल में iPhone 16 Pro Max की तरह का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जिस पर ट्रिपल कैमरा सेसंर हो सकते हैं। 

बजट फोन लेने वालों की होगी मौज

अगर आप कम दाम में कोई फीचर प्रूफ स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए Lava Shark 5G एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। लॉन्च से पहले ही इसकी चर्चा होनी शुरू हो गई है। अब तो इस स्मार्टफोन के रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक भी देखने को मिल गया है। लावा इस स्मार्टफोन को ब्लू कलर और गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकता है। स्मार्टफोन में डुअल कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि कुछ ऐसी लीक्स भी हैं जिसमें यह भी कहा जा रहा है कि इसमें आईफोन डिजाइन की तरह ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

आसानी से होंगे डेली रूटीन वर्क

Lava Shark 5G के दूसरे फीचर्स की की बात करें तो परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T765 चिपसेट दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर के साथ आप डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ मल्टीटास्किंग भी कर पाएंगे। इसमें 64GB और 128GB स्टोरेज के दो वेरिएंट दिए जा सकते हैं। लीक्स की मानें तो इसमें 4GB की स्टैंडर्ड रैम मिलेगी जबकि वहीं 4GB की वर्चुअल रैम का ऑप्शन मिल सकता है। लावा शार्क 4G की तरह ही इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। Lava Shark 4G को कंपनी ने 6999 रुपये की कीमत में बाजार में पेश किया था इसलिए उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को 8 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Airtel ने 365 दिन तक सिम एक्टिव रखने का कर दिया सस्ता जुगाड़, पूरे साल मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक