1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारतीय यूजर्स के लिए LinkedIn ने आइडेंटिटी वेरिफिकेशन फीचर लॉन्च किया

भारतीय यूजर्स के लिए LinkedIn ने आइडेंटिटी वेरिफिकेशन फीचर लॉन्च किया

 Edited By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 08, 2023 08:12 am IST,  Updated : Jun 08, 2023 08:12 am IST

भारत में हाइपरवर्ज एक थर्ड पार्टी आइडेंटिटी वेरिफिकेशन सर्विस है, जो डिजिलॉकर का उपयोग करती है जो भारत सरकार द्वारा जारी आईडी जैसे आधार कार्ड को एक ऑनलाइन वॉलेट आईडी वेरिफिकेशन से संभालती है।

LinkedIn, LinkedIn New feature, LinkedIn Updates, Tech news, tech news in Hindi- India TV Hindi
कंपनी ने इससे पहले यूएसए में इस फीचर को लॉन्च किया था। Image Source : फाइल फोटो

LinkedIn  ID Verification feature:  प्रोफेशनल सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन ने भारतीय यूजर्स के लिए अपना आइडेंटिटी वेरिफिकेशन फीचर पेश किया है। लिंक्डइन इंडिया के कंट्री मैनेजर आशुतोष गुप्ता ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, आईडी वेरिफिकेशन होने का मतलब है कि व्यक्ति की सरकार द्वारा जारी आईडी लिंक्डइन के वेरिफिकेशन पार्टनर्स में से एक द्वारा वेरिफाइड है।

भारत में हाइपरवर्ज एक थर्ड पार्टी आइडेंटिटी वेरिफिकेशन सर्विस है, जो डिजिलॉकर का उपयोग करती है जो भारत सरकार द्वारा जारी आईडी जैसे आधार कार्ड को एक ऑनलाइन वॉलेट आईडी वेरिफिकेशन से संभालती है। आईडी वेरिफिकेशन वेलिड आधार नंबर और भारतीय फोन नंबर वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि, लिंक्डइन पर, जब आप दिखाते हैं कि आप रियल हैं, तो आपके पास अपने और अपने कम्युनिटी के लिए प्रोफेशनल्स अवसरों को सर्च करने का और भी बड़ा मौका होगा। उन्होंने बताया कि मेंबर के आधार से किसी भी संवेदनशील डेटा तक प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं है।

कंपनी ने कहा कि, अगर आपके पास आधार नहीं है, तो भी आप लिंक्डइन पर इस्तेमाल के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर अन्य जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। आप अपने वर्क ईमेल या वर्कप्लेस क्रेडेंशियल्स के जरिए वेरिफाई कर सकते हैं। अप्रैल में, कंपनी ने यूएस में आईडी वेरिफिकेशन शुरू किया और जल्द ही इस फीचर को अन्य देशों में लाने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें- Realme 11 Pro सीरीज स्मार्टफोन के साथ मिलेगा Rs 4,499 का बंपर गिफ्ट, बस आपको करना है ये काम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक