1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. देसी ब्रांड ने लॉन्च किया 65 इंच की बड़ी स्क्रीन वाला 4K Smart MiniLED TV, कीमत 29999 रुपये से शुरू

देसी ब्रांड ने लॉन्च किया 65 इंच की बड़ी स्क्रीन वाला 4K Smart MiniLED TV, कीमत 29999 रुपये से शुरू

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 16, 2026 05:05 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 05:05 pm IST

Lumio ने Vision 9 और Vision 7 सीरीज में 4K Smart TV लॉन्च किए हैं। ये स्मार्ट टीवी 65 इंच की बड़ी स्क्रीन समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आते हैं।

Lumio Vision Smart TV- India TV Hindi
लूमियो विजन स्मार्ट टीवी Image Source : LUMIO

देसी होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी Lumio ने अपनी स्मार्ट टीवी सीरीज की नई रेंज पेश की है। इसमें कंपनी ने 65 इंच की बड़ी स्क्रीन वाले MiniLED Smart TV को बाजार में उतारा है। इस स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। कंपनी ने Lumio Vision 7 और Lumio Vision 9 सीरीज में कई मॉडल उतारे हैं, जिनकी सेल 24 अप्रैल को अमेजन पर आयोजित की जाएगी। ये दोनों सीरीज बेजललेस डिजाइन और Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं।

Lumio Vision 9, Vision 7 की कीमत

Lumio Vision 9 सीरीज में दो मॉडल पेश किए गए हैं, जो 65 और 55 इंच की स्क्रीन साइज में आते हैं। इसके 65 इंच वाले मॉडल की कीमत 72,999 रुपये है। डिस्काउंट के बाद यह मॉडल 64,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 55 इंच वाले मॉडल की कीमत कंपनी ने रिवील नहीं की है। यह मॉडल मई में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Lumio Vision 7 सीरीज में कंपनी ने 43 और 55 इंच की स्क्रीन साइज वाले मॉडल उतारे हैं। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 39,999 रुपये में आता है। इस सीरीज के दोनों मॉडल 24 अप्रैल से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीदे जा सकेंगे। कंपनी स्मार्ट टीवी की खरीद पर बैंक और कूपन डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

क्या हैं फीचर्स?

Lumio Vision 9 सीरीज में MediaTek का Pentonic 700 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 3GB रैम दिया गया है। ज्यादा रैम होने की वजह से स्मार्ट टीवी में ऐप स्वीच काफी आसान है। साथ ही, इसमें कंपनी ने QD Mini LED पैनल का इस्तेमाल किया है। यह सीरीज 4K रेजलूशन वाले कंटेंट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसकी स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक की है। 

इस प्रीमियम सीरीज में कपनी ने 50W का DGS 2.2 ऑडियो सिस्टम यूज किया है। टीवी में बड़े स्पीकर के साथ डुअल सबवुफर यूज हुआ है। यह स्मार्ट टीवी Android TV 14 प्लेटफॉर्म पर काम करता है। साथ ही, यह AI कंटेंट को भी सपोर्ट करता है। इस स्मार्ट टीवी में कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स दिए गए हैं। कंपनी फिलहाल प्रोजेक्ट Neo पर काम कर रही है, जिसमें टीवी में ही वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम यूज किया जा सकेगा।

Lumio Vision 7 के पीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने 64GB स्टोरेज दिया है। इस टीवी में भी कंपनी ने 4K रेजलूशन वाला डिस्प्ले यूज किया है। ये दोनों स्मार्ट टीवी सीरीज सैटेलाइट पोर्ट फीचर के साथ आाता है। कंपनी टीवी की खरीद पर 2 साल की वारंटी ऑफर करती है। इनमें HDMI, USB, WiFi, LAN जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Motorola ला रहा Slim डिजाइन वाला फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले कीमत आई सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक