1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. दुनिया भर में कई एयरपोर्टस पर फ्लाइट्स उड़ने में देरी, माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ी दिक्कत ने चेक-इन समेत कई सर्विसेस पर डाला असर

दुनिया भर में कई एयरपोर्टस पर फ्लाइट्स उड़ने में देरी, माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ी दिक्कत ने चेक-इन समेत कई सर्विसेस पर डाला असर

 Published : Dec 03, 2025 02:45 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 03:01 pm IST

भारत में वाराणसी हवाई अड्डे पर दिखाई दिए एक संदेश में यात्रियों को सूचित किया गया कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ने दुनिया भर में अपनी सेवाओं में बड़ी रुकावट की सूचना दी है।

Delhi Airport- India TV Hindi
दिल्ली एयरपोर्ट Image Source : DELHIAIRPORT/X

Flights Services Disrupted: बुधवार सुबह दुनिया भर के हवाई अड्डों पर एक बड़ी सिस्टम खराबी आ गई जिससे चेक-इन सर्विसेस में बाधा आई और फ्लाइट्स के उड़ने में देरी हुई। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज से जुड़ी इस समस्या ने कई हवाई अड्डों के चेक-इन प्रोसेस सहित कई आईटी सेवाओं पर असर डाला है। इसके चलते हवाई यात्रियों को अपनी फ्लाइट्स लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उनके यात्रा शेड्यूल गड़बड़ा गए।

वाराणसी एयरपोर्ट पर हुई दिक्क्त-यात्रियों को किया गया सूचित

भारत में वाराणसी हवाई अड्डे पर दिखाई दिए एक संदेश में यात्रियों को सूचित किया गया कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ने दुनिया भर में अपनी सेवाओं में बड़ी रुकावट की सूचना दी है।इसके चलते हवाई अड्डों पर आईटी सर्विसेज/चेक-इन प्रणालियां प्रभावित हुई हैं। इस रुकावट के चलते एयरलाइनों को मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया अपनानी पड़ी जिसके चलते कई एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स डिले हुई हैं। वाराणसी एयरपोर्ट पर जारी संदेश में कहा गया है कि कम से कम चार एयरलाइन्स इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर असर आया है।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मचने की वजह शायद यही गड़बड़ी थी। हवाई अड्डे से मिले एक वीडियो में बुधवार सुबह एयरलाइन हेल्पडेस्क के आसपास यात्रियों की एक बड़ी भीड़ अपनी उड़ानों के बारे में जानकारी लेने के लिए जमा हुई दिखाई दे रही थी और इसके आधार पर कहा जा सकता है कि हैदराबाद एयरपोर्ट पर एयर पैसेंजर्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

दिल्ली एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट्स उड़ने में देरी हुई

दिल्ली हवाई अड्डे पर भी चेक-इन प्रोसेस में दिक्कत आयी जिसके चलते फ्लाइट्स उड़ने में देरी हुई और यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सुबह सात बजकर 40 मिनट पर एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुछ घरेलू एयरलाइंस वर्तमान में ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना कर रही हैं, जिससे देरी या विमान सेवाओं के समय में बदलाव जैसी चुनौतियां सामने आ सकती हैं।’’ डायल ने कहा, ‘‘मौके पर मौजूद हमारी टीम सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि यात्री निर्बाध और कुशल यात्रा कर सकें।’’

खबर में कुछ इनपुट पीटीआई से भी लिया गया है

ये भी पढ़ें

पैरेंट्स की चिंता भगाने आ रहा फोन जो रहेगा चाइल्ड सेफ, 4जी कॉलिंग-GPS वाले हैंडसेट में होगी कई खूबियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक