1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. पैरेंट्स की चिंता भगाने आ रहा फोन जो रहेगा चाइल्ड सेफ, 4जी कॉलिंग-GPS वाले हैंडसेट में होगी कई खूबियां

पैरेंट्स की चिंता भगाने आ रहा फोन जो रहेगा चाइल्ड सेफ, 4जी कॉलिंग-GPS वाले हैंडसेट में होगी कई खूबियां

 Published : Dec 03, 2025 02:01 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 02:01 pm IST

ये फोन मुख्य तौर पर बेसिक कम्यूनिकेशन फीचर जैसे कि कॉलिंग एंड टेक्सटिंग तो दिलाता है लेकिन इंटरनेट के एक्सेस से उनको बचाता है।

Kids Safe Phone- India TV Hindi
बच्चों के लिए सेफ फोन Image Source : FREEPIK

HMD Global: आजकल के दौर में माता-पिता के सामने एक बड़ा सवाल रहता है कि छोटे बच्चों को स्मार्टफोन दें या नहीं, क्योंकि इसके मिसयूज होने का डर बना रहता है। माता-पिता की इच्छा होती है कि बच्चों के लिए एक ऐसा फोन हो जो उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखे और उनका ध्यान भी इधर-उधर ना भटकाए। ऐसी ही जरूरत को ध्यान में रखते हुए फिनलैंड की कंपनी HMD Global एक ऐसे फोन को ला रही है जो खासतौर पर बच्चों के लिए बनाया गया है। कंपनी ये फोन Xplora के साथ मिलकर बना रही है जो बच्चों के लिए वियरेबल्स बनाने के तौर पर जानी जाती है। दोनों के मिलने से जो फोन आएगा उसका नाम HMD XploraOne होगा।

HMD XploraOne को बच्चों के लिए उनके पहले फोन के तौर पर सेफ और डिस्ट्रेक्शन फ्री डिवाइस माना जा सकता है। ये फोन मुख्य तौर पर बेसिक कम्यूनिकेशन फीचर जैसे कि कॉलिंग एंड टेक्सटिंग तो दिलाता है लेकिन इंटरनेट के एक्सेस से उनको बचाता है और सोशल माीडिया ऐप्स और अन्य प्लेटफॉर्म से बच्चों को बचाता है जो छोटी उम्र के यूजर्स को अनसेफ कंटेट के लिए उकसाता हैं।

  • इस डिवाइस में बेसिक फोटोग्राफी के लिए आगे और पीछे दोनों कैमरे हैं
  • साथ ही कैलकुलेटर, गैलरी और कैलेंडर जैसे जरूरी प्री-लोडेड ऐप्स भी हैं।
  • लिस्टिंग में आगे की तरफ एक फिजिकल नेविगेशन बटन और ऊपर एक और बटन भी दिखाया गया है, जो शायद छोटे यूजर्स के लिए इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • XploraOne की मुख्य विशेषता पैरेंटल कंट्रोल सिस्टम है।
  • माता-पिता बिल्ट-इन लोकेशन ट्रैकिंग फीचर की मदद से कॉन्टैक्ट्स जोड़ या हटा सकते हैं, उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं और अपने बच्चे की एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं।
  • लीक खबरों के मुताबिक HMD XploraOne में 3.2-इंच QVGA IPS डिस्प्ले हो सकता है जिस पर 2.5D कर्व्ड कोटिंग होगी, जिससे यह बच्चों के लिए सेफ रहेगा।
  • हैंडसेट में 2MP का रियर और 0.3MP का फ्रंट कैमरा भी है जिससे यह डिवाइस बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है - ताकि बच्चों की पसंद की हर चीज कैप्चर की जा सके।
  • इस स्मार्टफोन में Unisoc T127 चिपसेट होने की उम्मीद है और इसमें 64MB रैम के साथ 128MB की इंटरनल स्टोरेज होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकेगा।
  • इस हैंडसेट में USB टाइप-C चार्जिंग के साथ 2000mAh की बैटरी होगी, जो बच्चों के लिए डिजाइन किए गए डिवाइस में कम ही देखने को मिलती है।

इस लिहाज से XploraOne बच्चों के सुरक्षित फोन की कैटेगरी में आता है जहां बच्चों के लिए सेफ्टी मनोरंजन से ज्यादा अहमियत रखती है।

इस फोन के लिए Xplora की वेबसाइट पर एक डेडीकेटेड पेज भी लॉन्च कर दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स साइन-अप करके स्पेशल प्री-सेल ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। इसके जरिए ऐसा लगता है कि ये फोन उम्मीद से कहीं जल्दी बाजारों में आने वाला है।

ये भी पढ़ें

Redmi 15C 5G हो गया भारत में लॉन्च, बजट फोन के तौर पर 12,499 रुपये में शानदार ऑप्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक