आईफोन्स की कीमत काफी ज्यादा होती है। यही वजह है कि अधिकांश लोग इसे खरीदने के लिए फेस्टिव सीजन की सेल का इंतजार करते हैं, ताकि डिस्काउंट के साथ कम दामें खरीदारी की जा सके। अगर आप भी आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आप बिना किसी फेस्टिव सीजन सेल के ही हैवी डिस्काउंट के साथ आईफोन खरीद सकते हैं। iPhone 15 में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट हुआ है जिससे आप अपने हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।
अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में जिसे आप 5-6 साल तक आराम से इस्तेमाल कर सकें और साथ ही आपको दमदार कैमरा और शानदार परफॉर्मेंस मिले तो आप iPhone 15 खरीद सकते हैं। अमेजन ने एक बार फिर से आईफोन 15 की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है। आप इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठा कर इस समय iPhone 15 128GB, iPhone 15 256Gb और iPhone 15 512GB वेरिएंट को सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि अमेजन अपने करोड़ों ग्राहकों को iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के 128GB, 256GB और 512GB वेरिएंट को हैवी डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदने का शानदार मौका दे रहा है। अगर आपका बजट कम है तो आप iPhone 15 128GB की तरफ जा सकते हैं। अमेजन इस वेरिएंट पर ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ दूसरे कई सारे ऑफर्स भी दे रहा है।
आपको बता दें कि iPhone 15 का 128GB वेरिएंट इस समय अमेजन पर 79, 900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। अगर आप अभी इसकी खरीदारी करते हैं तो इससे काफी कम कीमत में इसे करीद सकते हैं। अमेजन अपने ग्राहकों को इस पर 23% का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। 23% की प्राइस ड्रॉप के बाद आप इसे सिर्फ 61,390 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 15 128GB वेरिएंट पर कंपनी दूसरे कई सारे ऑफर्स भी दे रही है। इनका फायदा लेकर आप इसे बेहद कम प्राइस में घर ले जा सकते हैं। अमेजन ग्राहकों को बैंक कार्ड पर 1250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को इस पर 1841 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी दे रही है। अगर आप बजट कम है तो आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं। अमेजन इसे 2,764 रुपये की की ईएमआई पर घर ले जाने का मौका दे रहा है।
अब बात करते हैं अमेजन के सबसे धमाकेदार ऑफर की। अमेजन अपने ग्राहकों को iPhone 15 की खरीदारी पर सबसे बड़ा एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। आप अपने पुराने स्मार्टफोन को 22,800 रुपये तक में एक्सचेंज करा सकते हैं। अगर आप इस ऑफर की पूरी वैल्यू पा जाते हैं तो आपको करीब 38000 रुपये में ही यह प्रीमियम स्मार्टफोन मिल जाएगा। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको एक्सचेंज वैल्यू कितनी मिलेगी यह आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर ही निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें- ChatGPT की फिर मची धूम, Ghibli के बाद अब ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को बना रहा है रंगीन
संपादक की पसंद