1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Meta की बढ़ी मुश्किल, क्या जुकरबर्ग के हाथ से निकल जाएंगे Instagram और WhatsApp?

Meta की बढ़ी मुश्किल, क्या जुकरबर्ग के हाथ से निकल जाएंगे Instagram और WhatsApp?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 15, 2025 12:04 pm IST,  Updated : Apr 15, 2025 12:04 pm IST

Meta पर FTC द्वारा किए गए एंटी ट्रस्ट मुकदमे की वजह से मार्क जुकरबर्ग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कंपनी द्वारा करीब एक दशक पहले किए गए डील पर खतरा मंडरा रहा है, जिसकी वजह से कंपनी के राजस्व को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

Meta, Mark Zuckerberg- India TV Hindi
मेटा (मार्क जुकरबर्ग) Image Source : FILE

Meta के लिए करीब एक दशक पहले किए गए WhatsApp और Instagram का अधिग्रहण गले की फांस बनता जा रहा है। अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने सोमवार (15 अप्रैल) को कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग से इस डील को लेकर तीखे सवाल किए हैं। पिछले दिनों फेडरल कमीशन ने मेटा द्वारा 2012 और 2014 में किए गए Instagram और WhatsApp की डील को अवैध बताया है। इस मामले में 15 अप्रैल से ट्रिब्यूनल कोर्ट में इस एंटी ट्रस्ट केस की सुनवाई हो रही है। अगर, फेडरल कमीशन ने मेटा के इस डील को रद्द कर दिया तो मार्क जुकरबर्ग के हाथ से दो बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम और वाट्सऐप निकल सकते हैं।

मार्क जुकरबर्ग ने साफ किया अपना स्टैंड

सोमवार को ट्रिब्यूनल कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपना स्टैंड रखते हुए कहा कि एक दशक पहले की गई यह अधिग्रहण यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने और इनोवेशन को इन्हांस करने के लिए था। इस दौरान मेटा के प्लेटफॉर्म्स समय के साथ बेहतर होते गए हैं। जुकरबर्ग ने यह दावा किया कि समय के साथ, उसका 'रुचि' वाला हिस्सा मित्र वाले हिस्से की तुलना में अधिक विकसित हो गया है। आज यूजर्स ग्रुप्स के कॉन्टेंट्स और बड़े रुचि वाले एरिया में इंगेज हो रहे हैं। मेटा का उदेश्य दोस्तों और फैमिली के सदस्यों के साथ कनेक्शन को बनाए रखना है।

FTC ने लगाए गंभीर आरोप

FTC के टॉप लिटिगेटर डेनियल मेथेसन ने अपने ओपनिंग रिमार्क में मेटा के तीनों प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सऐप को कटघरे में लाते हुए कहा कि इन ऐप्स ने यूजर्स के पास कोई रीजनेबल अल्टर्नेटिव्स नहीं छोड़ा है। साथ ही, मेटा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी ने इंस्टाग्राम और वाट्सऐप का अधिग्रहण केवल इस वजह से किया कि कोई और प्रतिद्वंदी न खड़ा हो सके। यही कारण है कि FTC इन्हें एक पर्सनल सोशल नेटवर्किंग मार्केट प्लेटफॉर्म की तरह देखें, जिसके जरिए यूजर्स अपने दोस्तों और फैमिली के साथ कनेक्ट होते हैं।

FTC और Meta के बीच कोर्ट में करीब 1 घंटे तक तकरार चली, जिसमें FTC ने 2012 में किए गए इंटरनल ई-मेल सीरीज को कोर्ट के सामने रखा और कहा कि फेसबुक ने इंस्टाग्राम को अपने कम्पीटिटर को न्यट्रलाइज करने के लिए खरीदा था। हालांकि, जुकरबर्ग ने इसका जबाब देते हुए कहा कि रेगुलेटर्स ने इंस्टाग्राम को 2012 में और वाट्सऐप को 2014 में अधिग्रहण को अप्रूव किया था। इस डील को पुराने ई-मेल के आधार पर एक दशक से ज्यादा के बाद चैलेंज करना सही नहीं है। इस मामले में मार्क जुकरबर्क को मंगलवार यानी आज भी कोर्ट में अपना स्टैंड रखना होगा।

बंद होंगे Instagram और WhatsApp?

FTC अगर इस मामले में अपना मुकदमा जीत जाता है तो मेटा को इंस्टाग्राम और वाट्सऐप को बंद करने के लिए मजबूर किया जा सकता है। इसकी वजह से इनका वर्षों का इंटिग्रेशन खत्म हो सकता है और कंपनी के आकर्षक विज्ञापन मॉडल को झटका लग सकता है। बता दें 2025 में अकेले इंस्टाग्राम द्वारा मेटा के अमेरिकी विज्ञापन राजस्व में आधे से अधिक का योगदान देने का अनुमान है। मेटा पर यह ट्रायल लगभग आठ सप्ताह तक चलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - 24 अप्रैल को लॉन्च होगा Motorola का मुड़ने वाला Ultra फोन, कीमत से लेकर फीचर तक जानें हर डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक