1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 23 साल के भारतीय इंजीनियर को Meta ने दिया 3.6 करोड़ का ऑफर, टेकी ने बताया कैसे मिला ये जॉब

23 साल के भारतीय इंजीनियर को Meta ने दिया 3.6 करोड़ का ऑफर, टेकी ने बताया कैसे मिला ये जॉब

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 30, 2025 03:08 pm IST,  Updated : Aug 30, 2025 03:08 pm IST

Meta ने भारतीय मूल के सॉफ्यवेयर इंजीनियर मनोज टूमू को 3.6 करोड़ रुपये का जॉब ऑफर किया है। 23 साल के GenZ टेकी ने बताया कि कैसे उसे इतनी कम उम्र में इतना बड़ा पैकेज मिला है।

Meta, Manoj Tumu- India TV Hindi
मेटा, मनोज टूमू Image Source : META (UNSPLASH), MANOJ TUMU (LINKEDIN)

सोशल मीडिया कंपनी Meta ने 23 साल के भारतीय आईटी इंजीनियर को 3.6 करोड़ रुपये का जॉब ऑफर किया है। इंडो-अमेरिकन टेकी इससे पहले Amazon में थे। 23 साल का यह इंजीनियर अब मेटा में एडवर्टाइजिंग रिसर्च टीम में काम करेंगे। भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर मनोज टूमू ने रिवील किया कि उसे कैसे उसे 4 लाख डॉलर (लगभग 3.6 करोड़ रुपये) का जॉब ऑफर हुआ है।

मनोज टूमू ने बिजनेस इंसाइडर को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि वो मेटा के मशीन लर्निंग सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर मार्केटिंग रिसर्च टीम का हिस्सा बनेंगे। टेकी ने बताया कि वो इस बात से उत्साहित है कि मेटा ने 4 लाख डॉलर का जॉब ऑफर किया है। उसने जून में इस ऑफर के लिए अमेजन से रिजाइन किया था।

टेकी ने बताया कैसे मिला यह जॉब

GenZ टेकी ने अमेजन छोड़ने की वजह को बताते हुए कहा कि उसने वहां काफी कुछ सीखा है। वो मेटा में और भी रोमांचक काम करने को लेकर उत्साहित है। रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज टूमू ने कहा कि एआई और मशीन लर्निंग फील्ड में पिछले कुछ साल में काफी बड़ा बदलाव देखा गया है।

टेकी ने बताया कि केवल क्लासिकल तकनीक का उपयोग करना कहीं अधिक स्वीकार्य हुआ करता था, जो डेटा रिप्रजेंटेशन के बारे में निर्णय लेने के लिए मनुष्यों पर निर्भर करता है। अब ध्यान डीप लर्निंग पर शिफ्ट हुआ है, जो रॉ डेटा का इस्तेमाल करके ऑटोमैटिक लर्निंग के लिए आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क में टैप करता है।

दिए ये खास टिप्स

मनोज ने एआई के फील्ड में जॉब सर्च करने वालों को टिप्स देते हुए बताया कि इस जॉब के टाइटिल में कई तरह से वेरिएशन्स देखने को मिलते हैं, जैसे कि रिसर्च साइंटिस्ट, अप्लाइड साइंटिस्ट, सॉफ्टवेयर इंजीनियर या मशीन लर्निंग इंजीनियर, जो कंपनियों पर निर्भर करता है।

इसके अलावा टेकी ने यह भी कहा कि जो लोग एआई और मशीन लर्निंग फील्ड में उतरना चाहते हैं उनको कॉलेज के दौरान इनमें इंटर्नशिप के लिए कोशिश करनी चाहिए। साथ ही, टेकी ने यह भी एडवाइस दिया कि कम सैलरी वाले इंटर्नशिप भी मशीन लर्निंग में करियर बनाने वालों के लिए लाभदायक हो सकते हैं। उन्हें शुरुआत में सैलरी के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मनोज ने 2022 में मास्टर डिग्री लेते ही एआई के सेक्टर में काम करना शुरू कर दिया था, जो आगे चलकर मेटा जैसी कंपनी में जॉब मिलने में मददगार साबित हुआ।

यह भी पढ़ें -

BSNL लाया 200 रुपये से कम वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली मिलेगा 2GB डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक