1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL लाया 200 रुपये से कम वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली मिलेगा 2GB डेटा

BSNL लाया 200 रुपये से कम वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली मिलेगा 2GB डेटा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 30, 2025 02:32 pm IST,  Updated : Aug 30, 2025 02:32 pm IST

BSNL ने 200 रुपये से कम में एक नया प्लान पेश किया है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली 2GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। कंपनी का यह प्लान प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स के मुकाबले 180 रुपये तक सस्ता है।

BSNL Rs 199 plan- India TV Hindi
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान Image Source : BSNL INDIA

BSNL ने निजी कंपनियों की फिर से नींद उड़ा दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 2GB डेली डेटा वाला एक सस्ता प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 200 रुपये से कम है। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स शेयर किए हैं। साथ ही, निजी कंपनियों के सबसे सस्ते प्लान को इसके साथ कंपेयर किया है, जो BSNL के मुकाबले लगभग दोगुने प्राइस में आते हैं। कंपनी इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS भी ऑफर कर रही है।

BSNL ने अपने X हैंडल से 199 रुपये वाले इस प्लान की जानकारी शेयर की है। बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यूजर्स देश के किसी भी टेलीकॉम सर्किल में BSNL के इस सस्ते प्लान को खरीद सकते हैं। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री में नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। बीएसएनएल का यह प्लान डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें यूजर्स को कुल 60GB डेटा का लाभ मिलेगा।

निजी कंपनियों के प्लान

BSNL ने अपने X हैंडल से निजी कंपनियों के प्लान के साथ 199 रुपये वाले प्लान को कंपेयर किया है। एक निजी कंपनी के 199 रुपये वाले सस्ते प्लान में यूजर्स को महज 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर निजी कंपनी के मुकाबले इसमें 16 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर करता है।

वहीं, एक और टेलीकॉम कंपनी का प्लान 379 रुपये में आता है। यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान के लिए BSNL के मुकाबले 180 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। इसके अलावा तीसरी निजी टेलीकॉम कंपनी के डेली 2GB डेटा वाले प्लान के लिए 365 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।

यह भी पढ़ें -

Monthly Subscribers Data: TRAI ने जारी किया जुलाई का डेटा, तेजी से बढ़े MNP कराने वाले यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक