1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Moto Edge 50 Pro 12 हजार रुपये हुआ सस्ता, फ्लिपकार्ट की सेल में धड़ाम हुई कीमत

Moto Edge 50 Pro 12 हजार रुपये हुआ सस्ता, फ्लिपकार्ट की सेल में धड़ाम हुई कीमत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 11, 2024 03:39 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 03:42 pm IST

फ्लिपकार्ट में एक नई सेल की शुरुआत हो चुकी है। कंपनी अपने ग्राहकों को इसमें एक से बढ़कर एक धमाकेदार डिस्काउंट दे रही है। फ्लिपकार्ट ने मोटोरोला के प्रीमियम स्मार्टफोन Moto Edge 50 Pro में बड़ा प्राइस कट किया है। अभी इस फोन को तगड़े ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है।

Moto Edge 50 Pro, Moto Edge 50 Pro, Moto Edge 50 Discount, Moto Edge 50 Offer, Moto Edge 50 Price- India TV Hindi
मोटोरोला के स्मार्टफोन में आया बंपर डिस्काउंट ऑफर। Image Source : फाइल फोटो

बिग बिलियन डेज सेल के बाद फ्लिपकार्ट में नई सेल की शुरुआत हो चुकी है। फ्लिपकार्ट की नई सेल Big Shopping Utsav है। नई सेल आते ही स्मार्टफोन्स पर नए-नए ऑफर्स भी आ चुके हैं। फ्लिपकार्ट की नई सेल में सैमसंग, मोटोरोला और ऐपल के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप मोटोरोला के फैंस हैं तो आपको इस नई सेल में मोटो के प्रीमियम फोन्स काफी कम प्राइस में मिलने वाले हैं। 

मोटोरोला की तरफ से कुछ महीने पहले भारतीय बाजार में Moto Edge 50 Pro को लॉन्च किया गया था। यह एक प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसमें कई सारे फ्लैगशिप फीचर्स मिलते हैं। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। नॉर्मल डेली रूटीन काम के साथ साथ यह हैवी टास्क के लिए एक परफेक्ट डिवाइस है। 

फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए Moto Edge 50 Pro पर हैवी डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। आप अभी इसे अब तक के सबसे कम प्राइस के साथ खरीद सकते हैं। आइए आपको डिस्काउंट ऑफर के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं। 

Moto Edge 50 Pro में बड़ी गिरावट

Moto Edge 50 Pro फ्लिपकार्ट में इस समय 41,999 रुपये पर  लिस्टेड है। लेकिन Big Shopping Utsav Sale ऑफर में इसके दाम में बड़ी गिरावट हुई है। फ्लिपकार्ट ने इस प्रीमियम स्मार्टफोन के दाम में 28 प्रतिशत की बड़ी कटौती की है। जिसके बाद आप इसे सिर्फ सिर्फ 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आप भी सीधे सीधे 12 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं। 

Moto Edge 50 Pro, Moto Edge 50 Pro, Moto Edge 50 Discount, Moto Edge 50 Offer, Moto Edge 50 Price
Image Source : फाइल फोटोफ्लिपकार्ट ने घटाई प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत।

फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन में भी Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी पर 5% का कैशबैक ऑफर कर रहा है। इसके अलावा आपको तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। आप एक्सचेंज ऑफर में 20 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की फिजिकल और वर्किंग कंडीशन के आधार पर ही मिलेगी। 

Moto Edge 50 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Moto Edge 50 Pro को कंपनी ने एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ डिजाइन किया है। यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है इसलिए आप बिना किसी टेंशन के पानी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है जिसमें आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट और 200 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले को टूट फूट से बचाने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass दिया गया है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। 

Moto Edge 50 Pro में कंपनी ने Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया है। इसमें आपको 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ने रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें आपको 50+10+13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- iPhone 15 Plus 128GB की औंधे मुंह गिरी कीमत, Flipkart में आया बंपर डिस्काउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक