1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 20000 रुपये में मिल रहा Motorola का 256GB वाला 5G फोन, Flipkart पर औंधे मुंह गिरी कीमत

20000 रुपये में मिल रहा Motorola का 256GB वाला 5G फोन, Flipkart पर औंधे मुंह गिरी कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 13, 2025 11:25 am IST,  Updated : Jun 13, 2025 11:25 am IST

Motorola Edge 50 की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया गया है। मोटोरोला का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। इसे 20,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

motorola edge 50- India TV Hindi
मोटोरोला एज 50 Image Source : FILE

Motorola Edge 60 लॉन्च होने के बाद इसके पिछले मॉडल की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। मोटोरोला के नए Edge 60 को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है। इसे 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है।

Motorola Edge 50 में बड़ा प्राइस कट

मोटोरोला का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB रैम और 256GB में आता है। इसे 27,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन अब 21,999 रुपये में मिल रहा है। इसे दो कलर वेरिएंट्स- ग्रीन और पिंक में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर कई दमदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स के बाद इसे 20,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर फोन की खरीद पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा इस फोन की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

Motorola Edge 50 के फीचर्स

मोटोरोला का यह फोन 6.67 इंच के कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। यह फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।

यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। यह फोन Android 14 पर काम करता है। मोटोरोला के इस फोन के बैक में प्रीमियम वीगन लेदर फिनिशिंग दी गई है।

यह भी पढ़ें -

अब नहीं आएंगे Fraud वाले कॉल, Truecaller ने लॉन्च किया नया Secure Calls फीचर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक