Saturday, January 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Edge 50 Ultra 5G 512GB हो गया सस्ता, डिस्काउंट के साथ 19000 रुपये से कम में खरीदने का मौका

Motorola Edge 50 Ultra 5G 512GB हो गया सस्ता, डिस्काउंट के साथ 19000 रुपये से कम में खरीदने का मौका

Motorola Edge 50 Ultra 5G के 512 GB वेरिएंट को हैवी डिस्काउंट ऑफर के साथ सस्ते में खरीदने का मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने इस स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती की है। एक्सचेंज ऑफर के साथ आप इस फोन को 20 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Written By: Gaurav Tiwari
Published : Feb 06, 2025 12:10 pm IST, Updated : Feb 06, 2025 12:10 pm IST
Motorola Edge 50 Ultra, Motorola Edge 50 Ultra discount, Motorola Edge 50, Motorola Edge 50 fusion- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो मोटोरोला के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में आई बड़ी गिरावट।

Huge Price drop on Motorola Edge 50 Ultra 5G: मोटोरोला ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पिछले एक साल में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। मोटोरोला ने अपने पोर्टफोलियो में अपने ग्राहकों और फैंस के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स जोड़े हैं। खास बात यह है कि कंपनी के पास सस्ते से लेकर महंगे बजट तक में फोन्स उपलब्ध हैं। अगर आप मोटोरोला का फोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है कि Motorola Edge 50 Ultra 5G की कीमत में बड़ी कटौती हुई है।

Motorola Edge 50 Ultra 5G के जिस वेरिएंट के दाम घटे हैं वह 512GB स्टोरेज के साथ आता है। यह कंपनी का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो कि कर्व्ड डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 125W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। अगर आप एक स्टाइलिश, गुड लुकिंग और थोड़ा अलग दिखने वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते है तो इस फोन की तरफ  जा सकते हैं। 

एंड्रॉयड स्मार्टफोन सेगमेंट में Motorola Edge 50 Ultra 5G आपको कई सारे धमाकेदार फीचर्स देता है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब अपने रियल प्राइस से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में आपके पास इसे खरीदने का शानदार मौका है।

Motorola Edge 50 Ultra 5G की कीमत में गिरावट

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस फोन को अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट में Motorola Edge 50 Ultra 5G 512GB वेरिएंट इस समय 64,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। कंपनी ग्राहकों को इस फोन पर अभी 23% का डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के बाद आप इसे सिर्फ 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं। हमेशा की तरह फ्लिपकार्ट इस फोन को Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी करने पर 5% का कैशबैक देगा जिससे आप एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे।

आपके पास इसे 19 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीदने का मौका है। हालांकि इसके लिए आपको कुछ कंडीशन्स को पूरा करना होगा। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को 31,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सेंज करके 31,200 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। लेकिन, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको कितनी एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी यह आपके पुराने फोन की कंडीशन पर ही निर्भर करेगी। अगर आप पूरी एक्सचेंज वैल्यू पा जाते हैं तो आप Motorola Edge 50 Ultra 5G 512GB को सिर्फ 18,700 रुपये में ही खरीदकर घर जा सकते हैं।

Motorola Edge 50 Ultra 5G  के फीचर्स

  1. Motorola Edge 50 Ultra 5G में वडेन बैक पैनल दिया गया जो इसे दूसरे स्मार्टफोन से अलग लुक देता है।
  2. इस स्मार्टफोन में एल्यूमिनियम फ्रेम मिलता है। इसके साथ ही इसमें IP68 की रेटिंग दी गई है।
  3. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है जिसे अपग्रेड कर सकते हैं।
  4. परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
  5. इस प्रीमियम फोन में आपको 1TB तक की स्टोरेजऔर 16GB तक की रैम दी जाती है।
  6. फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50+64+50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है।
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
  8. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 125W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- Calling के समय बैकग्राउंड नॉइस करती है परेशान? Android की ये सेटिंग खत्म कर देगी टेंशन

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement