1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola G85 5G की औंधे मुंह गिरी कीमत, 32MP सेल्फी कैमरा वाले फोन में बड़ा Price Cut

Motorola G85 5G की औंधे मुंह गिरी कीमत, 32MP सेल्फी कैमरा वाले फोन में बड़ा Price Cut

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 01, 2025 02:31 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 02:31 pm IST

Motorola G85 5G की कीमत में 6000 रुपये की बंपर कटौती की गई है। मोटोरोला का यह फोन 32MP सेल्फी कैमरे, 5000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है। फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट के अलावा दमदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Motorola G85 5G- India TV Hindi
मोटोरोला जी85 Image Source : MOTOROLA

Motorola G85 5G में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट किया गया है। मोटोरोला के कर्व्ड डिस्प्ले फीचर वाले सस्ते फोन को और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह फोन पिछले साल 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ था। दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे फेस्टिवल के बाद भी ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन काफी सस्ते में बेचा जा रहा है। फोन की कीमत में 6,000 रुपये तक का बड़ा प्राइस कट किया गया है।

6000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट

मोटोरोला का यह फोन फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसे 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। Motorola का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसे चार कलर ऑप्शन कोबाल्ट ब्लू, ओलिव ग्रीन, अर्बन ग्रे और वीवा मैजेंटा में खरीदा जा सकता है।

Motorola G85 5G के फीचर्स

डिस्प्ले - मोटोरोला का यह फोन 6.67 इंच के 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। साथ ही, इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिलता है।

परफॉर्मेंस - Moto G85 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है।

बैटरी - इस फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में IP52 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा डुअल स्टीरियो स्पीकर समेत कई और तगड़े फीचर्स भी मिलते हैं। फोन के बैक में प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन मिलता है। यही नहीं, यह फोन स्वाइप-टू-शेयर समेत कई AI फीचर्स से लैस है।

कैमरा - फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 50MP का मेन और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

OnePlus 13 समेत पुराने फोन में कब आएगा OxygenOS 16? कंपनी ने कर दिया रिवील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक