Highlights
- Moto G Max भारत में 14 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।
- इसे फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर लिया गया है, जहां फोन के फीचर्स सामने आए हैं।
- इसके अलावा इस फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा जा चुका है।
Motorola भारत में अपना नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को 14 अगस्त को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए कंफर्म कर दी है। साथ ही, फोन के कुछ फीचर्स भी रिवील हुए हैं। मोटोरोला का यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आ सकता है। मोटोरोला ने हाल ही में Edge 70 Max भारतीय बाजार में पेश किया है।
Motorola के इस बजट फ्रेंडली फोन को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G Max में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन Qualcomm के चिपसेट के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर फोन के कलर ऑप्शन रिवील हुए हैं। इसे ब्लू, डार्क ग्रे और पिंक कलर में पेश किया जाएगा। वहीं, इसके बैक में सैटिन फिनिश दी गई है, जबकि फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी।
Moto G Max के फीचर्स (संभावित)
मोटोरोला के इस बजट फ्रेंडली फोन में 6.72 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक की होगी। इसमें कंपनी वाटर टच 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है, जिसकी वजह से गीले हाथों से भी फोन इस्तेमाल करने में परेशानी नहीं आएगी।
Moto G Max में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन Android 16 पर काम करेगा। कंपनी इसके साथ तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड ऑफर कर सकती है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।
इस फोन में 7000mAh की सिलिकन बैटरी दी जा सकती है। वहं, फोन में चार्जिंग के लिए 44W का सपोर्ट दिया जाएगा। मोटोरोला के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड WiFi, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही, इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरैमिक और मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - boAt ने लॉन्च की नई Smart प्रोजेक्टर सीरीज, घर की दीवार बन जाएगी 120 इंच की टीवी स्क्रीन