1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nokia मोबाइल फोन मेकर HMD ला रहा Barbie फ्लिप फोन, Samsung को मिलेगी चुनौती

Nokia मोबाइल फोन मेकर HMD ला रहा Barbie फ्लिप फोन, Samsung को मिलेगी चुनौती

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 26, 2024 12:12 pm IST,  Updated : Feb 28, 2024 10:28 am IST

HMD Barbie: पिछले 8 साल से नोकिया के फीचर और स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD ने अपने पहले फ्लिप फोन की घोषणा की है। HMD Barbie के नाम से इस फोन को साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Nokia के 17 नए फोन भी IMEI डेटाबेस में देखे गए हैं।

HMD Barbie Flip Phone- India TV Hindi
HMD Barbie Flip Phone Image Source : HMD

HMD Barbie: नोकिया के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने अपने अपकमिंग फ्लिप फोन की घोषणा की है। इस फ्लिप फोन को Barbie ब्रांड के तहत लाया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए Mattel के साथ साझेदारी की है। HMD का यह फोन इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे जुलाई 2024 में ग्लोबली पेश कर सकती है। इसके अलावा ब्रांड पहली छमाही में कई फीचर फोन और स्मार्टफोन पेश करने वाली है।

कैसा होगा HMD Barbie फ्लिप फोन?

कंपनी ने अपने नए फ्लिप फोन के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें डार्क पिंक और स्पार्कल डिजाइन देखने को मिलेगा। Human Mobile Device यानी HMD का यह अपकमिंग फ्लिप फोन बड़ी बैटरी और फोल्ड होने वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। हालांकि, ब्रांड ने यह कंफर्म नहीं किया है कि यह एक फीचर फ्लिप फोन होगा या फिर एक स्मार्टफोन? सामने आ रही लीक के मुताबिक, कंपनी फ्लिप स्मार्टफोन पेश कर सकती है।

HMD Barbie Flip Phone
Image Source : FILEHMD Barbie Flip Phone

इसके अलावा HMD ब्रांड के तहत पहला स्मार्टफोन Fusion भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप, LED फ्लैश, AMOLED डिस्प्ले, USB Type C कनेक्टिविटी, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन 6GB/8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।

Nokia के 17 फोन होंगे लॉन्च!

Nokia के नाम से मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी ने हाल ही में रीब्रांडिंग की घोषणा की है। कंपनी अब HMD के नाम से ही फोन बनाएगी। HMD Barbie के नाम से लॉन्च होने वाले पहले फ्लिप फोन के किसी फीचर का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। HMD इसके अलावा कई और ब्रांड्स के साथ भी साझेदारी करेगा। हालांकि, IMEI डेटाबेस में पिछले दिनों Nokia के नाम से एक नया स्मार्टफोन लिस्ट किया गया है।

Nokia के नाम से 17 नए मॉडल को IMEI डेटाबेस में देखे गए हैं, जिनके मॉडल नंबर TA-1603 से लेकर TA-1628 तक हैं। नोकिया के ये स्मार्टफोन MWC 2024 में पेश किए जा सकते हैं। बता दें HMD ने Nokia के साथ 2016 में पार्टनरशिप किया था, जो 10 साल के लिए था। नोकिया नाम का इस्तेमाल कंपनी अगले दो साल यानी 2026 तक कर सकती है।

यह भी पढ़ें - फोन है या पावरबैंक? MWC 2024 में लॉन्च हुआ 'तगड़ा' स्मार्टफोन, सिंगल चार्ज में एक सप्ताह चलेगी बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक