Nokia New smartphones: नोकिया एक बार फिर से स्मार्टफोन की दुनिया में तेजी से वापसी करने की कोशिश में लगा हुआ है। कंपनी पिछले कुछ ही महीनों में कई स्मार्टफोन और फीचर फोन को लॉन्च कर चुकी है। अब नोकिया ने एक और स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। नोकिया की तरफ से Nokia XR21 स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने वाटर प्रूफ फीचर के साथ लॉन्च किया है।
बता दें कि इस महीने की शरुआत में नोकिया ने Nokia XR 21 को पहले अमेरिका और फिर यूके के बाजार में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसे कुछ यूरोपीय देशों के साथ साथ ऑस्ट्रेलिया में भी लॉन्च कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसमें यूजर्स को क्या फीचर मिलेंगे।
आपको बता दें कि कंपनी ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय ग्राहकों को इसमें गजब का ऑफर भी दे रही है। आस्ट्रेलियाई ग्राहको को इसकी खरीदारी पर वायरलेस स्पीकर और 33 W का चार्जर मिलेगा। यूरोपीय ग्राहको को Nokia के ईयरबड्स पूरी तरह से फ्री मिलेंगें।
यह भी पढ़ें- WhatsApp में आने वाला है कमाल का फीचर, अब Voice Note की तरह भेज सकेंगे Vedio Message
संपादक की पसंद