आप फ्री में नथिंग का फोन ले सकते हैं। कंपनी ने एक नई प्रतियोगिता शुरू की है, जिसमें एक विनर को फ्री में नथिंग का फोन दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता का विनर एलन मस्क का AI टूल Grok डिसाइड करेगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इसकी घोषणा की है। नथिंग ने हाल ही में अपना सबसे महंगा फ्लगैशिप फोन Phone 3 लॉन्च किया है। यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। आइए, जानते हैं नथिंग के इस नए ऑफर के बारे में...
कंपनी ने अपने X हैंडल से एक पोस्ट किया है, जिसमें भारतीय यूजर्स को फ्री में फोन देने की बात कही है। अपने पोस्ट में नथिंग ने लिखा है कि कई यूजर्स फ्री फोन के बारे में मैसेज कर रहे हैं। इसे चलिए पूरा करते हैं। कंपनी ने यूजर्स को X पर फॉलो करने और DM यानी मैसेज करने के लिए कहा है। यूजर्स अपने मैसेज में नथिंग के उस फोन का नाम लिख सकते हैं, जो उन्हें चाहिए। इसके बाद X का AI टूल Grok अगले 48 घंटे के बाद विनर का नाम अनाउंस करेगा। ग्रोक द्वारा चुने गए विनर को उसकी पसंद का नथिंग फोन फ्री में दिया जाएगा।
Nothing ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप फोन Phone 3 लॉन्च किया है। कंपनी का यह फोन iPhone 16, Samsung Galaxy S25, Google Pixel 9 जैसे महंगे फोन की कीमत में आता है। इसे 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। Nothing Phone 2 के मुकाबले इस फोन की कीमत लगभग दोगुनी है। कंपनी ने नथिंग फोन 2 को 40 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़ें -
iPhone 16 की तरह दिखने वाले Vivo X200 FE की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा ऑफर
संपादक की पसंद