1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. नए स्टाइलिश कलर में आया Nothing का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन CMF Phone 1

नए स्टाइलिश कलर में आया Nothing का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन CMF Phone 1

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 28, 2024 05:32 pm IST,  Updated : Jul 28, 2024 05:32 pm IST

Nothing CMF Phone 1 का नया ऑरेंज कलर पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। नथिंग के इस सस्ते फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी फोन के इस नए कलर वेरिएंट की खरीद पर कई ऑफर्स भी दे रही है।

Nothing CMF Phone 1- India TV Hindi
Nothing CMF Phone 1 Image Source : FILE

Nothing CMF Phone 1 को पिछले दिनों भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। फोन के ब्लैक, ब्लू और लाइट ग्रीन कलर वेरिएंट को पहले ही सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। अब कंपनी ने इसके ऑरेंज कलर वेरिएंट को भी भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। नथिंग का यह फोन 15 हजार की प्राइस रेंज में आता है और इस रेंज में मिलने वाले Redmi, Realme, Infinix जैसे ब्रांड्स के बजट फोन को कड़ी टक्कर देता है।

CMF Phone 1 को कंपनी ने चार कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके बेस 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप 8GB RAM + 128GB वेरिएंट 17,999 रुपये में आता है। इस स्मार्टफोन की खरीद पर कंपनी 1,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट Axis बैंक कार्ड पर दे रही है। इसके अलावा फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI समेत कई ऑफर दिए जा रहे हैं।

CMF Phone 1 के फीचर्स

  1. CMF Phone 1 के फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के Super AMOLED LTPS डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल है।
  2. नथिंग का यह फोन 120Hz हाई रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक की है और यह अल्ट्रा HDR+ को भी सपोर्ट करता है।
  3. CMF Phone 1 में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।
  4. नथिंग का यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।
  5. फोन में Android 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.6 मिलेगा। कंपनी इसके साथ 2 साल तक OS और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है।
  6. इस 5G स्मार्टफोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, इसके बैक में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
  7. यह स्मार्टफोन IP52 रेटेड है, जो पानी में भींगने और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगा। 
  8. इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
  9. साथ ही, इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सिक्योरिटी के लिए दिया गया है।

यह भी पढ़ें - WhatsApp में आ रहा Instagram वाला खास फीचर, स्टेटस दोबारा कर पाएंगे शेयर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक