1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आ रहा Instagram वाला खास फीचर, स्टेटस दोबारा कर पाएंगे शेयर

WhatsApp में आ रहा Instagram वाला खास फीचर, स्टेटस दोबारा कर पाएंगे शेयर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 28, 2024 04:51 pm IST,  Updated : Jul 28, 2024 04:51 pm IST

WhatsApp यूजर्स के लिए जल्द ही Instagram वाला खास फीचर टेस्ट किया जा रहा है। वाट्सऐप का यह फीचर यूजर्स को स्टेटस को फिर से दोबारा शेयर करने की आजादी देगा। यूजर्स फोटो और वीडियो स्टेटस को रिशेयर कर पाएंगे।

WhatsApp- India TV Hindi
WhatsApp Image Source : FILE

WhatsApp में जल्द ही Instagram वाला खास फीचर आ रहा है। यह फीचर यूजर्स को स्टेटस को दोबारा शेयर करने की आजादी देगा। इस फीचर को हाल ही में बीटा वर्जन में देखा गया है। वाट्सऐप अपने करोड़ों यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स लाते रहता है। मेटा के फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram की तरह ही यूजर्स अपने पसंदीदा स्टेटस को दोबारा शेयर कर पाएंगे। इंस्टाग्राम में यह रिशेयरिंग फीचर काफी लंबे समय से उपलब्ध है।

स्टेटस रिशेयर करने का शॉर्टकट

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वाट्सऐप के एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.24.1.6.4 में स्टेटस रिशेयरिंग का यह नया फीचर देखा गया है। वाट्सऐप का यह नया फीचर फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है। इस फीचर के साथ यूजर्स को ऐप में स्टेटस रिशेयर करने के लिए एक क्विक शॉर्टकट बटन मिलेगा। स्टेटस को रिशेयर करते समय यूजर्स के पास इमोजी और पोस्ट अपडेट करने का भी ऑप्शन मिल सकता है।

फिलहाल वाट्सऐप पर किसी का स्टेटस रिशेयर करने के लिए स्क्रीनशॉट लेना पड़ता है। उसके बाद स्टेटस को दोबारा अपलोड करना पड़ता है। हालांकि, किसी के वीडियो या GIF स्टेटस को वाट्सऐप पर दोबारा रिशेयर करना संभव नहीं है। वाट्सऐप ने अब यूजर्स की इस बड़ी दिक्कत को दूर करने का फैसला किया है। इस फीचर के जुड़ने से यूजर्स के पास किसी के भी स्टेटस को रिशेयर करना का डायरेक्ट ऑप्शन मिलेगा।

Meta AI का नया फीचर

इसके अलावा वाट्सऐप के लिए कई और नए फीचर्स को भी टेस्ट किया जा रहा है। ये फीचर्स Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा वाट्सऐप यूजर्स के लिए Meta AI मॉडल भी टेस्ट किया जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में सबसे एडवांस AI मॉडल की घोषणा की है।

इसके अलावा वाट्सऐप में बिना इंटरनेट के फाइल ट्रांसफर का फीचर भी टेस्ट किया जा रहा है। यह फीचर यूजर्स को ऐप के जरिए बिना इंटरनेट के फोटो, वीडियो या फिर कोई और डॉक्यूमेंट शेयर करने की आजादी देगा। यह फीचर Apple के डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले Airdrop फीचर की तरह काम करेगा।

यह भी पढ़ें - ChatGPT को टक्कर देने की तैयारी, Meta ला रहा सबसे पावरफुल AI, मार्क जुकरबर्ग का बड़ा ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक