1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Headphone a हुए ANC फीचर के साथ लॉन्च, सिग्नेचर डिजाइन और कंट्रोल ऑप्शन्स के साथ की एंट्री

Nothing Headphone a हुए ANC फीचर के साथ लॉन्च, सिग्नेचर डिजाइन और कंट्रोल ऑप्शन्स के साथ की एंट्री

 Published : Mar 05, 2026 07:50 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 07:57 pm IST

Nothing Headphone (a) को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया है और इसका बैटरी बैकअप भी काफी शानदार बताया जा रहा है।

Nothing Headphone a- India TV Hindi
नथिंग हेडफोन ए Image Source : @GETPAID/X

Nothing: Nothing ने Nothing Headphone (a) लॉन्च करके अपने ऑडियो लाइनअप का विस्तार किया है। यह एक ओवर-इयर हेडफोन है जिसे प्रीमियम फीचर्स को किफायती कीमत पर पेश करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह Nothing Phone 4a सीरीज के लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आया। हमेशा की तरह, इस टेक दिग्गज ने Nothing Headphone (a) में अपने सिग्नेचर डिजाइन और कंट्रोल ऑप्शन्स को बरकरार रखने की कोशिश की है।

नथिंग हैडफोन (a) की कीमत और अवेलिबिलिटी

Nothing Headphone (a) को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत अमेरिका में 199 डॉलर, ब्रिटेन में 149 पाउंड और यूरोप में 159 पाउंड है जो भारतीय करेंसी में लगभग 17,000-18,000 रुपये के बराबर है। हालांकि भारत में इसकी अवेलिबिलिटी अभी तक साफ नहीं है।

Nothing Headphone (a) के कलर्स

यह हेडफोन ब्लैक, व्हाइट, पिंक और येलो कलर में अवेलेबल है। ज्यादातर कलर के लिए प्री-ऑर्डर नथिंग की ऑफिशियल वेबसाइट और सहयोगी रिटेलर्स के जरिए शुरू हो चुके हैं। ब्लैक, व्हाइट, पिंक  मॉडल की बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी, जबकि लिमिटेड एडिशन येलो कलर का मॉडल 6 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Nothing Headphone (a) का डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो हेडफोन नथिंग के जाने-पहचाने लुक को बरकरार रखता है, लेकिन इस बार इसमें और भी आकर्षक कलर ऑप्शन्स जोड़े गए हैं। हेडफोन का वजन लगभग 310 ग्राम है और इसे IP52 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि रोजाना इस्तेमाल के दौरान इस पर हल्के पानी के छींटे या पसीना पड़ सकता है।

(ANC) फीचर देता है बेहतरीन एक्सपीरीएंस

हेडफोन में 40mm टाइटेनियम-कोटेड ड्राइवर लगे हैं और यह LDAC कोडेक के साथ हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो को सपोर्ट करता है। नथिंग ने इसमें एडैप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) भी जोड़ा है, जो आसपास के वातावरण के अनुसार नॉइज रिडक्शन लेवल को एडजस्ट करता है। कॉल के लिए हेडफोन (ए) तीन माइक्रोफोन वाले एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) सेटअप का इस्तेमाल करता है, जो बैकग्राउंड की आवाजो को कम करते हुए यूजर की आवाज पर फोकस करता है।

फिजिकल कंट्रोल सिस्टम से लैस है नथिंग हेडफोन (ए)

हेडफोन (ए) का एक दिलचस्प फीचर इसके ईयरकप्स में बना फिजिकल कंट्रोल सिस्टम है। इसमें रोलर, पैडल और बटन कंट्रोल शामिल हैं, जिनकी मदद से यूजर वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं, ट्रैक बदल सकते हैं, ANC मोड स्विच कर सकते हैं या ऐप्स के बीच नेविगेट कर सकते हैं। स्मार्टफोन से कनेक्ट होने पर यह बटन रिमोट कैमरा शटर के रूप में भी काम कर सकता है।

नथिंग हेडफोन (ए) की बैटरी

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि एएनसी बंद होने पर ये हेडफोन 135 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए लॉन्च, भारतीय बाजार में कितनी है कीमत, जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक