1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone 4a सीरीज भारत में 5 मार्च को होगी लॉन्च, कंपनी ने किया डिजाइन का खुलासा

Nothing Phone 4a सीरीज भारत में 5 मार्च को होगी लॉन्च, कंपनी ने किया डिजाइन का खुलासा

 Published : Feb 24, 2026 08:05 am IST,  Updated : Feb 24, 2026 08:05 am IST

नथिंग फोन 4ए सीरीज में दो फोन आ सकते हैं जो नथिंग फोन 4ए और नथिंग फोन 4ए प्रो के तौर पर बाजार में एंट्री कर सकते हैं। जानिए और क्या जानकारी अभी तक मिल पाई है-

Nothing Phone 4a Series- India TV Hindi
नथिंग फोन 4ए सीरीज Image Source : NOTHING/X

Nothing: Nothing ने अपने अपकमिंग Phone (4a) की अब तक की सबसे साफ झलक शेयर की है और जानकारी दी है कि इसका लॉन्च 5 मार्च 2026 को होने वाला है। नथिंग ने 5 मार्च को आधिकारिक लॉन्च से पहले X पर एक आधिकारिक टीजर जारी किया है। नथिंग के नए फोन का डिजाइन ब्रांड के ट्रांसपेरेंट और इंडस्ट्रियल स्टाइल को बरकरार रखता है। नथिंग की 4 ए सीरीज की लॉन्चिंग में दो फोन लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें  Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro लॉन्च होने की उम्मीद है।

नथिंग ने टीजर जारी किया

नथिंग ने जो टीजर जारी किया है उसमें Nothing के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट कंपोनेंट के साथ एक साफ व्हाइट रियर पैनल दिखाया गया है जो अंदर के कंपोनेंट्स की झलक देता है। कैमरा मॉड्यूल एक हॉरिजॉन्टल, पिल-साइज के बार में ट्रांसपेरेंट हो जाता है जिसमें दो लेंस होते हैं, बाईं ओर एक तीसरा लेंस है, ये सभी मेटल से बने होते हैं जो सेटअप को ज्यादा पॉलिश लुक देते हैं। फ्लैट किनारे मॉडर्न स्लैब डिजाइन को बनाए रखते हैं। 

स्मार्टफोन के Glyph Bar डिजाइन ने ध्यान खींचा

कंपनी ने पहले ही बता दिया था कि ये फोन स्नैपड्रैगन चिपसैट के साथ आएंगे और हालांकि कंपनी ने टीजर में बहुत ज्यादा डिटेलिंग नहीं बताई है लेकिन जिस एक चीज ने सभी का ध्यान खींचा है, वो है स्मार्टफोन के Glyph Bar डिजाइन जिसके साथ कंपनी ने रियर पैनल को दिखया है। कंपनी ने अपकमिंग फोन में Glyph Bar डिजाइन को कंफर्म किया है जिसमें Glyph Bar के अंतर्गत 6 स्केवयर लाइट होंगी और इनके साथ 9 इंडिविजुअल कंट्रोल मिनी एलईडी लाइट होंगी। इसकी डिजाइनिंग में ध्यान रखा गया है कि नोटिफिकेशन के दौरान ज्यादा ध्यान ना बंटे और Glyph Bar पहले से ज्यादा ब्राइट बनाया गया है।

Nothing Phone 4a में ट्रांसपेरेंट रियर पैनल होगा

लंदन की इस स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने अपने अपकमिंग Nothing Phone 4a के डिजाइन का खुलासा X पर किया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है जो एक हॉरिजॉन्टल पिल-साइज के कैमरा मॉड्यूल में लगा है। वहीं LED फ्लैश को पीछे की तरफ कैमरा आइलैंड के बाहर रखा गया है। यह हैंडसेट व्हाइट कलर में उपलब्ध होने वाला है। स्मार्टफोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इसके अलावा हैंडसेट के बाईं ओर एक अज्ञात बटन भी है, जिसका इस्तेमाल कुछ खास कामों को एक्टिव करने के लिए किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Xiaomi Pad 8 की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म, प्रीमियम टैबलेट मार्केट में मचेगा घमासान; शानदार फीचर्स से करेगा हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक